भट्ट कैंप की अगली फिल्म 'राज-3 का नाया प्रोमो लॉन्च किया गया। इस प्रोमो में बिपाशा बसु, इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता के बोल्ड सीन्स को दिखाया गया है। मालूम हो कि राज-3 बड़े पर्दे पर 2डी और 3डी में 7 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में बिपाशा बसु और इमरान हाशमी के अलावा जैक्लीन फर्नांडीस और ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी।
Pages
▼
click new
▼
Friday, August 31, 2012
राज-3 बिपाशा बसु, इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता के बोल्ड सीन्स
भट्ट कैंप की अगली फिल्म 'राज-3 का नाया प्रोमो लॉन्च किया गया। इस प्रोमो में बिपाशा बसु, इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता के बोल्ड सीन्स को दिखाया गया है। मालूम हो कि राज-3 बड़े पर्दे पर 2डी और 3डी में 7 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में बिपाशा बसु और इमरान हाशमी के अलावा जैक्लीन फर्नांडीस और ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी।
महिला कर्मचारी की गला काटकर हत्या
महिला कर्मचारी की गला काटकर हत्या
Present by :
कटनी की रेलवे कालोनी में रेलवे में पदस्थ महिला कर्मचारी की अज्ञात लोगों ने गला काटकर हत्या कर दी, महिला कर्मचारी का नाम सविता बाई था और वह रेलवे अस्पताल में आया के तौर पर काम करती थी| मृतक सविता को दो साल पहले अपने पति की जगह अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी, पिछले दो महीने से महिला रेलवे क्वार्टर में रहने आई थी, हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई| जीआरपी ने अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मामला
दर्ज कर लिया है।
अनिल सिंह की जमानत 10 सितंबर तक टली
अनिल सिंह की जमानत 10 सितंबर तक टली
Present by :
भड़ास4मीडिया के कंटेंट एडिटर अनिल सिंह की जमानत 10 सितंबर तक टल गई है। अनिल को जमानत देने का विरोध करते हुए सरकारी वकील ने दलील दिया कि पुलिस से केस डायरी नहीं मिली है। वकील ने अदालत से मांग किया कि केस डायरी नहीं मिलने तक अनिल के मामले की सुनवाई न की जाए। इसको देखते हुए अदालत ने जमानत खारिज करते हुए इसे अगली तारीख 10 सितंबर को दी है।
गौरतलब है कि अनिल को पिछले दिनों पुलिस ने सूरजपुर कोर्ट से तब गिरफ्तार कर लिया था, जब वो यशवंत सिंह की पैरवी करने अदालत पहुंचे थे। यशवंत सिंह पहले से ही जेल में हैं। यशवंत सिंह के जेल में रहने पर भड़ास4मीडिया का सारा काम अनिल ही संभाल रहे थे।