Showing posts with label Bollywood Tadka. Show all posts
Showing posts with label Bollywood Tadka. Show all posts

Tuesday, August 21, 2018

बिग बॉस 12 की सबसे महंगी जोड़ी एडल्ट स्टार डैनी डी और महिका शर्मा की होगी, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

एडल्ट स्टार डैनी डी और महिका शर्मा की होगी के लिए इमेज परिणाम
बिग बॉस 12 की सबसे महंगी जोड़ी एडल्ट स्टार डैनी डी और महिका शर्मा की होगी, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
TOC NEWS @ www.tocnews.org
बिग बॉस 12 अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। शो में शामिल होने वाले सभी कंटेस्टेंट को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। खबरों की मानें तो इस बार बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट के जोड़ियों में आने की खबर है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शो में शामिल होने वाले सभी कंटेस्टेंस जोड़ियों में शामिल नहीं होंगे, जिनमें से 3 सेलिब्रिटी जोड़ियां और 3 कपल जोड़ियां शामिल होंगी।
इसके साथ-साथ खबर ये भी है कि शो में एडल्ट स्टार डैनी डी और माहिका शर्मा भी शामिल हो सकते हैं। दोनों की जोड़ी शो में सबसे महंगी जोड़ी साबित हो सकती है। एबीपी लाइव की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश एडल्ट स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए सबसे ज्याजा रुपये मिलेंगे। खबरों की मानें तो दोनों को एक हफ्ते के लिए 95 लाख रुपये दिए जाएंगे।
बता दें कि दोनों इन दिनों मॉडर्न कल्चर नाम के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जो भारत और अमेरिका में शूट किया जा रहा है। डैनी अगर शो में नजर आते हैं, तो वो शो में शामिल होने वाले दूसरे एडल्ट स्टार होंगे, जो शो का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, अभी तक ये बात कंफर्म नहीं है कि वो सेलेब जोड़ी के रूप में शो का हिस्सा बनेंगे या कपल जोड़ी के रूप में। खबरों की मानें तो इस बार शो में मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर भी शो का हिस्सा बन सकते हैं। अब यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता लगेगा कि शो में कौन शामिल होता है।

Saturday, August 18, 2018

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका हो ही गया, सगाई का ऑफिशल अनाउंसमेंट

TOC NEWS @ www.tocnews
मुंबई। आखिरकार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका हो ही गया। बता दें कि इस रोका सेरिमनी के बाद प्रियंका और निक अपनी सगाई का ऑफिशल अनाउंसमेंट करेंगे। प्रियंका रोका फंक्शन की तस्वीरें आनी शुरू हो गई हैं
रोका से पहले हुई पूजा
रोका सेरिमनी की तैयारियां दो दिन से चल रहीं थीं। प्रियंका के घर को फूलों और लाइटों से सजाया गया। यह फंक्शन प्रियंका के घर पर हुआ। रोका से पहले पूजा हुई, जिसमें प्रियंका और निक एक साथ शामिल हुए।
प्रियंका के घर मेहमानों का जमावड़ा
प्रियंका चोपड़ा के घर उमड़ा मेहमानों का हुजूम। शाम को होगी सगाई की पार्टी।
प्रियंका और निक ने पहने देसी आउटफिट्स
रोका के लिए प्रियंका और निक ने ट्रडिशनल आउटफिट्स पहने। प्रियंका ने पीले रंग का क्लासिक ड्रेस पहना, जबकि निक जोनस क्रीम कलर के कुर्ते पजामे में नज़र आए।
रोका पर गुफ्तगू में लीन प्रियंका और निक
अपनी सेरिमनी के दौरान प्रियंका काफी खुश थीं और यह उनके चेहरे से साफ झलक रहा है। रोका के दौरान कुछ इस अंदाज़ में गुफ्तगू मे लीन दिखे प्रियंका और निक।
पूजा की रस्म के लिए प्रियंका के घर पहुंचे पंडित
पूजा की रस्म के लिए पंडित प्रियंका के जुहू स्थित घर पहुंचे। पूजा के बाद ही अन्य रस्में शुरू हुईं।
परिणीति चोपड़ा भी हुईं शामिल
प्रियंका के सगाई फंक्शन में शामिल होने के लिए उनकी कजिन परिणीति चोपड़ा भी पहुंचीं।
निक के पैरंट्स भी दिखे देसी अवतार में
रोका सेरिमनी पर सिर्फ निक ही नहीं बल्कि उनके पैरंट्स ने भी देसी लिबास पहना।
अर्पिता भी पहुंची प्रियंका के घर
सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी प्रियंका चोपड़ा के घर पहुंचीं। अर्पिता और प्रियंका की पुरानी दोस्ती है।

Wednesday, August 15, 2018

इस तारीख को हो सकती है दीपिका और रणवीर की शादी

संबंधित इमेज
TOC NEWS @ www.tocnews.org
भारतीय सिनेमा जगत के ये ऐसे जलते चिरांग हैं जो हर एक देशवासियो के दिल में अपनी जगह बनाये हुए हैं|
भारतीय सिनेमा जगत में दीपिका को ख़ूबसूरती एवं उनके अभिनय को देखते हुए काफी सराहा गया एवं आज वो भारतीय सिनमे जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं एवं रणवीर सिंह की बात की जाये तो आज भारत के यंग युवा के काफी चाहने वालों में से एक हैं और ये अपने स्टाइल,बॉडी एवं एक्टिंग के बादशाह माने जाते है| तथा बॉलीवुड की महान हश्तियों ने भी इनके बारे में काफी प्रशंशित किया हैं|
रणवीर और दीपिका की शादी की तारीख अब आ गयी हैं| जो उनके चाहने वालों के लिए बेहद खुसी की बात हैं एवं स्पेशल रिपोर्ट के जरिये यह पता चला है की दीपिका एवं रणवीर ने शादी करने की तारिख निश्चित कर दी है|
शादी की तारीख 20 November को बताई जा रही हैं एवं ऐसा भी बताया जा रहा हैं की इन्होने शादी के लिए इटली का प्लान बनाया हैं| अनुष्का और विराट की तरह ये भी इटली में मनाएंगे खुशहाली के पल|

Saturday, August 11, 2018

बॉयफ्रेंड निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के बच्चे के पिता बनना चाहते हैं

TOC NEWS @ www.tocnews.com
परदेसी बॉयफ्रेंड निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के बच्चे के पिता बनना चाहते हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके परदेसी बॉयफ्रेंड के इश्क के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में खबर आई कि निक ने कहा है कि वह पिता बनने के लिए पूर्ण रुप से तैयार हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने न्यूयॉर्क में मीडिया से बातचीत में कही। खबर में यह भी सुनने को मिला कि उन्होंने सगाई के सवाल पर हामी भर दी और निक को एक प्रशंसक को थैंक्स बोलते हुए भी सुना गया।

परदेसी बॉयफ्रेंड निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के बच्चे के पिता बनना चाहते हैं
 
 
Google image
दोस्तों निक के पिता बनने की इच्छा जाहिर करना कहीं दोनों की शादी की ओर इशारा तो नहीं है। हॉलीवुड सिंगर निक जोनस न्यूयॉर्क में एक ईवेंट के मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा बच्चे पैदा करना उनके जीवन का अहम लक्ष्य है। इस दौरान उनके साथ उनकी दो भतीजियों भी उनके साथ थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस पिछले 3 महीने से रिलेशनशिप में है। खबरों में यहां तक कि है कि दोनों की सगाई भी हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ा को सगाई की रिंग छुपाते हुए कई मौकों पर देखा भी गया है। लेकिन यदि निक जोनस की बात करें तो इस मामले में वो थोड़ा खुले अंदाज़ के हैं। तभी उन्होंने गुरुवार को मीडिया में खुलकर बोला मेरी अपनी फैमिली बनाना मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह उन चुनिंदा चीजों में से एक है जिन्हें मैं अपने जीवन में से एक होते देखना चाहता हूं।
बच्चा कब पैदा करेंगे इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया। मैं फिलहाल अभी अपनी भतीजियों के साथ समय बिताकर पिता बनने की ट्रेनिंग ले रहा हूं। दोस्तों आपको बता दें कि पिछले साल प्रियंका ने भी एक मौके पर यह कहा कि वह बच्चे पैदा करना चाहती है। खैर आगे जो भी होगा लेकिन दोनों के बच्चों को लेकर विचारों में समानता उनके उज्जवल भविष्य की ओर इशारा करता है।

Friday, August 10, 2018

गोल्ड के प्रमोशन के दौरान दिखी अक्षय कुमार और मौनी रॉय में गजब की केमेस्ट्री

गोल्ड के प्रमोशन के दौरान दिखी अक्षय कुमार और मौनी रॉय में गजब की केमेस्ट्री, देखे तस्वीरे
TOC NEWS @ www.tocnews.com
TV सीरियल नागिन जैसे सीरियल से अपनी पहचान बना चुकी मौनी रॉय फिल्मों में कदम रखने के लिए तैयार हो गई हैl मौनी रॉय की पहली फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली हैl इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमारहैl
मौनी रॉय ने इस फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में किरदार निभाया हैl बता दे मोनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 मैं एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से करी थीl हम आपको बता दें कि मौनी रॉय इस फिल्म के बाद फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगी इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी l

 
 
Third party image reference
आये दिन वह अपने एक नए लुक में नज़र आती हैं जिसे उनके चाहनेवाले काफी पसंद करते हैं| आज हम आपको मौनी की एक ऐसी ही तस्वीर दिखने वाले हैं जिसे देखकर आप भी उनके दीवाने हो जायेंगे|मौनी रॉय की यह तस्वीर हाल ही में ली गयी है जब वह अपनी आगामी फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन के लिए कोलकाता गयीं थी| जैसा की आप तस्वीर में देख सकते हैं की मौनी बेहद खूबसूरत लुक में नज़र आ रहीं हैं| उनके साथ इस तस्वीर में अक्षय कुमार भी नज़र नज़र आ रहे हैं| दर्शकों द्वारा दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है|

 
 
Third party image reference
अक्षय कुमार की यह फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है जिसके सुपरहिट होने की पूरी उम्मीदे है| इस फिल्म की टक्कर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते से होने वाली है| दोनों ही फिल्मो को दर्शक बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे है| ऐसे में यह देखना वाकई में बहुत ही दिलचस्प होगा की बॉक्स ऑफिस पर दोनों में से कौन बाजी मारता है|

Wednesday, July 25, 2018

फेमिना के कवर पेज पर दिखी जैकलीन फ़र्नान्डिस की सफ़लता की चमक!



TOC NEWS @ www.tocnews.org
चेहरे पर सफ़लता की चमक और मन मोह लेने वाली मुस्कुराहट के साथ, जैकलीन फर्नांडीज ने फेमिना पत्रिका के नवीनतम कवर पर अपने कातिलाना अंदाज़ से एक बार फिर सब दिल जीत लिया है. एक व्यक्ति के रूप में, वह सकारात्मकता को बढ़ाती है और यह मैगज़ीन कवर उसी की गवाही पेज़ह कर रहा है. मैगज़ीन के लिए इंटेंस पोज़ देते हुए, सफ़ेद रंग के जम्पसूट में जैकलीन बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है. लाइट मेकअप और ढीले कर्ली बालों ने अभिनेत्री की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए है.

हाल ही में यूएस और कनाडा में हुए दबंग रीलोडेड टूर की सफ़लता का स्वाद चखने के बाद, जैकलीन फर्नांडीज स्पॉटलाइट को बनाए रखने के लिए शहर में वापस लौट आई है. अपने अद्वितीय आकर्षण, सौंदर्य और बॉक्स ऑफिस की सफलता के साथ, जैकलिन एक महिला होने का मतलब सार्थक करती है.

जैकलीन इन दिनों अपनी नवीनतम रिलीज 'रेस 3' की सफलता के रथ पर सवार है. एक्शन फ्रेंचाइजी रेस 3 की अपार सफलता के बाद, जैकलिन की किट्टी में एक और 100 करोड़ क्लब फिल्म की एंट्री हो गयी है जो 'जुड़वा 2' के बाद अभिनेत्री की छठी फ़िल्म है.
अपने आकर्षक सौंदर्य और स्वभाव के साथ, इस खूबसूरत अभिनेत्री ने अपने आकर्षक प्रकृति और बॉक्स ऑफिस की सफलता के माध्यम से अपने प्रशंसकों के दिलों में घर कर लिया है. इतना ही नहीं, जैकी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सबसे तेज़ी से 20 मिलियन फ़ॉलोवेर्स का आंकड़ा पार कर इस अनमोल ख़िताब को भी अपने नाम कर लिया है.

एक के बाद एक तीन हिट देने के बाद, जैकलीन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी अत्यधिक लोकप्रियता और फैनडम के साथ जनता जनार्दन की पसंदीदा अभिनेत्री बन गई है.अभिनेत्री की भारी लोकप्रियता के कारण, जैकलीन ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए एक प्रसिद्ध चेहरा बन गयी है.

बड़े पर्दे पर रेस 3 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद और एक महीने तक दबंग टूर में अपने जलवे बिखेरने के बाद, जैकलीन खुद का फैशन लेबल 'जस्ट एफ' को लॉन्च करने के लिए शहर वापस लौट आई है.

Sunday, July 22, 2018

धड़क फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड ने जाह्नवी कपूर के बारे में क्या कहा

संबंधित इमेज
धड़क फिल्म देखने के बाद बॉलीवुड ने जाह्नवी कपूर के बारे में क्या कहा
TOC NEWS @ www.tocnews.org
20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धड़क फिल्म आज लोगों की पहली पसंद बन चुकी है क्योंकि धड़कत बॉलीवुड में ऐसा प्रदर्शन कर रही है जो किसी फिल्म ने किया हो।
दरअसल यह जानवी कपूर की डेब्यू फिल्म है और डेब्यू फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म ने 2 दिनों में ही 20 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है और तीसरे दिन का 30 का आंकड़ा पार कर जाएगी अगर ऐसा करने में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
फिल्म को देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी जानवी कपूर को काफी शुभकामनाएं दे रही है तो आइए जानते हैं किस-किस ने क्या-क्या कहा। फिल्म रिलीज से पहले स्क्रीनिंग के दौरान रेखा ने जानवी कपूर को आशीर्वाद दिया और उन्होंने कहा कि अपनी मां की तरह तुम भी महिला सुपरस्टार बन कर लोगों को चौंका दो और अपनी एक्टिंग से लोहा मनवायो। दूसरी तरफ अभी हाल ही में ऋषि कपूर ने कहा है कि मेरा आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ है और मैं चाहता हूं कि तुम्हारा कैरियर हमेशा सूरज की तरह चमके।
दूसरी तरफ अर्जुन कपूर के बारे में तो आप जानते ही हैं अर्जुन कपूर ने तो जहान्वी कपूर की ऐसी तारीफ कर डाली जिसे सुनकर शायद जानवी कपूर का दिल खुश हो जाए। दरअसल अर्जुन कपूर ने कहा कि जब मैं इस फिल्म को देख रहा था तो मेरे पास तारीफ करने के शब्द नहीं थे और मेरी बोलती बंद हो गई थी। खैर फिल्म देखने के बाद आप क्या सोचते हैं नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Saturday, July 21, 2018

धोनी की पत्नी ने सेक्सी ब्लाउज पहन उड़ाए सबके होश, बॉलीवुड हसीनाएं भी फेल

पार्टी में धोनी की पत्नी के आगे फीकी पड़ी बॉलीवुड हसीनाएं, सेक्सी ब्लाउज पहन उड़ाए सबके होश के लिए इमेज परिणाम
TOC NEWS @ www.tocnews.org
मुंबई: पूर्व सिविल एविएशन मिनिस्टर प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल की शादी नमित सोनी के साथ होने जा रही है। हाल ही में शुक्रवार को धमाकेदार संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के कई स्टार्स पहुंचे। वहीं पार्टी में क्रिकेट भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के
पार्टी में धोनी की पत्नी के आगे फीकी पड़ी बॉलीवुड हसीनाएं, सेक्सी ब्लाउज पहन उड़ाए सबके होश के लिए इमेज परिणाम
 साथ पहुंचे।
वैसे तो इस शानदार पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की लेकिन इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी ने अपनी बोल्ड लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस पार्टी में साक्षी मैरुन कलर की साड़ी के साथ सेक्सी ब्लाउज पहना था जिसमें वह बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं। साक्षी अपनी कातिलाना अदाओं से सभी एक्ट्रेसेस को मात देती हुई नजर आईं।
वहीं धोनी की बेटी जीवा ने पार्टी में जमकर डांस भी किया। उनके लुक को देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान थे। धोनी, साक्षी और बेटी जीवा के अलावा पार्टी में सलमान खान की बहन अर्पिता ब्लैक और गोल्डन ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
वहीं दूसरी तरफ सौफी भी रेड कलर का हेवी लहंगा पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही थीं। सभी हसीनाओं ने कैमरे के सामने कातिलाना अदाओं के साथ पोज दिए।

Thursday, July 19, 2018

'धड़क' फिल्म की रिलीज से पहले ही लीक हुआ जाह्नवी कपूर का इमोशनल सीन

'धड़क' फिल्म की रिलीज से पहले ही लीक हुआ के लिए इमेज परिणाम
TOC NEWS @ www.tocnews.org
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क कुछ ही घंटो में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म रिलीज से पहले एक जबरदस्त सीन लीक हो गया है। फिल्म में जाह्नवी के किरदार का नाम पार्थवी है वहीं ईशान का किरदार मधु नाम के लड़के का है।
वहीं लीक हुए वीडियो की बात करें तो इसमें पार्थवी (जाह्नवी) अपनी मां और घरवालों को याद कर फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही हैं। वहीं मधु (ईशान) उसे दिलासा दे रहा है और कह रहा है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।
 
मुध की बातों को सुनकर पार्थवी उस पर चिल्ला देती है इसके बाद मधु का भी का गुस्सा फूट पड़ता है। हालात से परेशान और बेबस पार्थवी मधु को गले लगकर खूब रोती है। फिल्म के इस सीन को देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

Friday, July 13, 2018

संजय दत्त की पूर्व पत्नी रिया पिल्लई ने देखी फिल्म संजू, दिया ये रिएक्शन

संजय दत्त की पूर्व पत्नी रिया पिल्लई के लिए इमेज परिणाम
TOC NEWS @ www.tocnews.org
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म संजू को जबरदस्त कामयाबी मिली है। फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है । संजय दत्त के परिवार वालों और कई दोस्तों ने फिल्म को देखा और वो इमोशनल हो गए। संजू 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म को दर्शकों, समीक्षकों और संजय ने करीबियों ने बहुत पसंद किया लेकिन संजय दत्त से जुड़े एक शख्स ने भी फिल्म देखी और अपनी राय रखी है।
र‍िया प‍िल्लई, संजय दत्त की दूसरी पत्नी हैं, दोनों ने 1998 में शादी की थी लेकिन र‍िश्ता में आई खटास की वजह से 2008 में तलाक ले ल‍िया। र‍िया ने जब फिल्म देखी तो वो हैरान रह गईं क्योंकि पूरी फिल्म संजू में र‍िया का किरदार पूरी तरह से गायब हैं।
 
मुंबई ब्लास्ट के दौरान संजय की ज‍िंदगी में आए कई बड़े उतार-चढ़ाव को द‍दिखाया गया है. उस दौरान र‍िया संजय के साथ थीं लेकिन फिल्म में उनका जिक्र भी नहीं है। वैसे संजू फिल्म में संजय दत्त की बेटी त्र‍िशाला का किरदार भी गायब है. मीड‍ियो रिपोर्ट्स के मुताब‍िक संजय दत्त की बेटी त्र‍िशाला अपनी मां र‍िचा शर्मा और अपने किरदार के फिल्म में नहीं होने से नाराज हैं । हालांकि त्रिशाला की ओर से इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

Wednesday, July 4, 2018

'सत्यमेव जयते' का पहला गाना हुआ रिलीज, जॉन के साथ HOT मूव्स करती दिखी नोरा फतेही

'सत्यमेव जयते' का पहला गाना हुआ रिलीज के लिए इमेज परिणाम
'सत्यमेव जयते' का पहला गाना हुआ रिलीज, जॉन के साथ HOT मूव्स करती दिखी नोरा फतेही
TOC NEWS @ www.tocnews.org
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर जाॅन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' का पहला गाना 'दिलबर' रिलीज हो गया है। यह गाना 1990 के दशक की फिल्म 'सिर्फ तुम हो' के सुपरहिट सॉन्ग 'दिलबर' का रीमेक है।
गाने में नोरा जॉन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सुष्मिता के हिट सॉन्ग के रीमेक में नोरा के क्रेजी डांस मूव्स यकीनन ही फैंस को पसंद आएंगे। इस गाने को नेहा कक्कड़, ध्वनि भानुशाली और इक्का ने गाया है। गाने के बोल शब्बीर अहमद और इक्का ने लिखे हैं। बता दें यह फिल्म 19 सितंबर 2008 की वास्तविक घटना पर आधारित है।
जब दिल्ली के बाटला हाउस में इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इसमें जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

देसी लुक में फिल्म की प्रमोशन करने पहुंची जाह्नवी, देखिए

TOC NEWS @ www.tocnews.org
इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की प्रमोशन में काफी बिजी हैं। कभी जयपुर तो कभी लखनऊ, जाह्नवी को फिल्म प्रमोशन में हर बार देसी लुक में देखा जा रहा है।
 
हाल ही में जाह्नवी एक रियलिटी शो में अपनी फिल्म की प्रमोशन करने पहुंची। इस बार भी उनका ट्रैडीशनल लुक सामने आया। जाह्नवी ने Punit Balana का डिजाइनर पिंक इम्ब्रॉयडरी हेल्टर नेक टॉप पहना, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट पहनी। लहंगा स्टाइल स्कर्ट पर लगी खूबसूरत डिजाइन्स की लटकन जाह्नवी के लुक को और भी इम्प्रैसिव बना रही थी।
 
Azotiique के स्टेटमेंट ईयररिंग्स और पंजाबी जूती से जाह्नवी ने अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं ईशान रैड शर्ट के साथ ब्लैक डैनिम में नजर आए। दोनों ने शो में एक-साथ डांस किया और लोगों को खूब इम्प्रैस किया।

Tuesday, July 3, 2018

मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटे पर हुआ केस, रेप, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात का मामला

मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटे पर हुआ केस के लिए इमेज परिणाम
TOC NEWS @ www.tocnews.org
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और बेटे मिमोह उर्फ महाअक्षय चक्रवर्ती पर रेप, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात कराने के मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सोमवार को अभिनेता के बेटे और पत्नी पर लगे आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। हालंकि ये केस किसने करवाया है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस मामले में ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।
7 जुलाई को होनी शादी...
महाअक्षय 7 जुलाई को डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी मदालसा शर्मा से शादी करने जा रहे थे। पिछले महीने ही दोनों का रोका हुआ था। लेकिन शादी से 5 दिन पहले ही वो इन आरोपों में फंस चुके हैं, जिससे उनकी शादी खतरे में लग रही है।
एक्ट्रेस हैं मदालसा...
मदालसा खुद एक फिल्म एक्ट्रेस हैं और उनकी मां शीला शर्मा भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। महाअक्षय ने खुद भी कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें कुछ खास सक्सेस हासिल नहीं हुई। बाद में उन्होंने अपना नाम मिमोह से महाअक्षय भी कर लिया। लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं हुआ।

Sunday, July 1, 2018

संजू की कमाई में तीसरे दिन आया जबरदस्त उछाल, एक साथ तोड़ दिए इन 5 बड़ी फ़िल्मों के रिकॉर्ड

संजू की कमाई में तीसरे दिन आया जबरदस्त उछाल, एक साथ तोड़ दिए इन 5 बड़ी फ़िल्मों के रिकॉर्ड
TOC NEWS @ www.tocnews.org
रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना दिए है.यह अपने पहले दिन ही 34.75 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर पहले ही इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है. आपको बता दें संजय दत्त के जीवन पर बनी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था. इसके रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की लाइन लग गयी थी.
इसको देखने के समय आपको कहीं भी ऐसा नहीं लगेगा कि यह फिल्म आपको बोर कर रही है. राज कुमार हिरानी साहब ने संजय के किरदार को परदे पर बहुत ही बेहतरीन ढंग से दिखाया है. रणवीर द्वारा इस फिल्म में निभाए गए किरदार की हर कोई तारीफ कर रहा है. इसमें सोनम ने संजय की पूर्व प्रेमिका का रोल किया है. जबकि अनुष्का इस फिल्म एक राइटर के किरदार में है जो संजू की बायोपिक लिखती है. परेश रावल ने हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों का मन मोह लिया हैं.
संजू फिल्म में आपको दोस्ती, इमोशनल और कॉमेडी सब कुछ देखने को मिलेगा. मार्स बॉक्स ऑफिस के ट्वीट के मुताबिक इसने अपने तीसरे दिन जबरदस्त उछाल मारते हुए 43.68 करोड़ रूपए के करीब शानदार कमाई की हैं. फिल्म का टोटल कलेक्शन 117.62 हो गया हैं. इसी के साथ इंडिया में फर्स्ट वीकेंड में कमाई करने वाली फिल्में अवतार ( 22 करोड़), रेस ३(106.47), पद्मावत (114), दंगल ( 106.95) और एवेंजर्स( 94.35) जैसी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया हैं. आपको यह फिल्म कैसी लगी कमेंट करके बताएं. संजू के फैंन फॉलो लाइक और शेयर करे.

Saturday, June 23, 2018

जाह्नवी को खान या कपूर नहीं बल्कि ये एक्टर्स है पसंद

संबंधित इमेज
TOC NEWS @ www.tocnews.org
आज हम आपको बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करते हुए नजर आएगी।
बॉलीवुड स्टार्स की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री जाह्नवी कपूर जो जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। हाल ही में उनकी फिल्में धड़क का पोस्टर जारी हुआ है। जाह्नवी बॉलीवुड में कदम रखने के लिए काफी समय से तैयारी कर रही है। जाह्नवी कपूर देखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। उम्मीद है जैसे ही वह बॉलीवुड में कदम रखती है उनकी फैन्स फॉलोविंग में बढ़ोतरी होगी।
आपको बता दें कि जाह्नवी स्वर्गीय श्रीदेवी की बेटी है। जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू के लिए काफी मेहनत कर रही है वह अपने आप को फिट रखती है, और वह दिखने में बहुत हॉट व खूबसूरत है। इसका अंदाजा आप इन तस्वीरों में लगा सकते हैं।
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपना एक मैगजीन शूट करवाया है, जिसमें वह बेहद ही हॉट लग रही है। मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी ने अपने पसंदीदा अभिनेता का नाम भी बताया। करण जौहर से इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने बताया कि उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार राव और धनुष जैसे अभिनेता बहुत पसंद है। जाह्नवी आगे कहती है कि यह सभी अभिनेता बहुत अच्छी एक्टिंग करते हैं और मैं इनके अभिनय से आकर्षित हो जाती हूं। यह बहुत ही एक्सप्रेसिव है।
दमदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाले राजकुमार राव के बारे में बात करते हैं हुए जाह्नवी कहती है कि 'फिल्म 'बरेली की बर्फी' देखने के बाद मैंने राजकुमार राव की तस्वीरों पर कमेंट किए, ताकि वह मुझे नोटिस करें। मैंने केवल उन्हीं के साथ तस्वीर खिंचवाने की मांग की। इसलिए उन्हें आकर्षित करने के लिए जाह्नवी ने किया था ये काम।
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म है 'धड़क' जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Wednesday, June 20, 2018

रिलीज होंगे बॉलीवुड के इन 3 धाकड़ फिल्मों के सीक्वल, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स

इस साल रिलीज होंगे बॉलीवुड के इन 3 धाकड़ फिल्मों के सीक्वल, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स
TOC NEWS @ www.tocnews.org 
फिल्म इंडस्ट्री की कोई भी फिल्म हिट होने के बाद लगभग 90% फिल्मों के सीक्वल बनाए जाते हैं। और अब तक कई फिल्मों के सीक्वल बनाए भी जा चुके हैं। हर हिट फिल्मे के सीक्वल का लोग बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसका सीक्वल इस साल रिलीज किया जाएगा।
साहब बीबी और गंगेस्टर 3
यह फिल्म बॉलीवुड की एक ड्रामा फिल्म है। जिसका पहला भाग साल 2011 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म तिगमनशु धूलिया के निर्देशन में बनाया गया था। और इस फिल्म का यह भाग (साहब बीबी और गंगेस्टर 3) इस साल 27 जुलाई 2018 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में संजय दत्त, जिम्मी शेरगिल और महि गिल्ल मुख्य भूमिका में नजर आएगी।
स्टूडेंट आफ द इयर 2

 
 
Third party image reference
इस फिल्म का पहला भाग साल 2012 में निर्देशक कारण जौहर के निर्देशन में बनाया गया था। फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद इस फिल्म का दूसरा भाग पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनाया जा रहा है। और यह फिल्म इस साल 23 नवम्बर 2018 को रिलीज की जाएगी। फिल्म में टाइगर शरफ और अनन्या पाण्डेय मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
2.0

 
 
Third party image reference
यह फिल्म बॉलीवुड की इस साल की सबसे धाकड़ फिल्म मानी जा रही है यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई रजनीकान्त की फिल्म 'रोबोट' का अगला भाग है। इस फिल्म का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के होने के अब तक कई डेट तय हुए और फिर हटा दिये गए है। और उसके बाद अभी कोई डेट तो तय नहीं है। पर उम्मीद है कि, यह फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी। फिल्म में रजनीकान्त और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।

Monday, June 18, 2018

Race 3 Leaked Online देखें : सलमान खान के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर, फेसबुक पर लीक हो गई ‘रेस 3


TOC NEWS @ www.tocnews.org

नई दिल्ली: की ईद पर रिलीज फिल्म रेस 3 फेसबुक पर लीक हो गई है। सोशल मीडिया यूजर थियेटर पर डब की कॉपी फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो कई फेसबुक ग्रुप पर शेयर किये गये हैं। 

क्रिटिक्स के खराब रिव्यू के बावजूद सलमान खान की फिल्म रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

रेस 3 सलमान खान की चौथी ऐसी फिल्म है जिसने 3 तीन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान और सुल्तान ने ये कमाल किया था।

रेस 3 के लीक होने से फिल्म के कलेक्शन पर भी असर पड़ सकता है। फिल्म की टिकट के दाम बढ़े हुए हैं और फिल्म की तारीफ भी नहीं हो रही है। ऐसे में लोग घर बैठकर फिल्म का डब वर्जन देखना पसंद करते हैं।
रेस 3 को क्रिटिक्स से बहुत खराब रिव्यू मिले हैं। फिल्म का प्लॉट स्क्रीनप्ले और स्टोरीलाइन की काफी बुराई हुई है। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन पर भी सवाल उठे हैं। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल और डेजी शाह जैसे कई सितारे हैं।

सलमान जल्द ही अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में नजर आएंगे। इस फिल्म में दिशा पाटनी और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे भी हैं। अली अब्बास जफर के साथ सलमान ने सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में काम किया है।

https://www.facebook.com/raja.bilal.391/videos/1727788627300846/

Sunday, June 17, 2018

अनुष्का शर्मा ने लगाई थी जिस शख्स की क्लास, उसने ऐसे दिया मिसेज कोहली को करारा जवाब

अनुष्का शर्मा ने लगाई थी जिस शख्स की क्लास, उसने ऐसे दिया मिसेज कोहली को करारा जवाब
TOC NEWS @ www.tocnews.org
अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक शख्स को रोड़ पर कचरा न फेंकने की सलाह देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अनुष्का एक शख्स को फटकार लगाती नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सड़क पर कथित रूप से कूड़ा फेंकने के लिए एक शख्स को आड़े हाथों लिया और उनके पति एवं भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली ने इस वाकये को रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुल 17 सेकेंड के इस वीडियो में अनुष्का को सड़क पर कूड़ा फेंक रहे एक शख्स को लताड़ लगाते हुए देखा जा सकता है जो एक सेडान में सवार है। वीडियो में वह व्यक्ति नहीं दिख रहा।
लक्जरी कार में बैठे एक लड़के ने जब कार के अंदर से प्लास्टिक की बोतल बाहर फेंकी तो अनुष्का इस पर तिलमिला उठीं। इसके बाद अनुष्का ने अपनी कार का शीशा नीचे किया और उस लड़के को नजदक आने को कहा। फिर अनुष्का ने उसे फटकारते हुए कहा, आप सड़क पर कचरा क्यों फेंक रहे हैं? आप सड़क पर प्लास्टिक क्यों फेंक रहे हैं? आगे से ध्यान रखना, तुम सड़क पर ऐसे प्लास्टिक की बोतल नहीं फेंक सकते।


कप्तान विराट कोहली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, 'इन लोगों को सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखा तो ठीक तरह से समझाया क्या ऐसे लोग हमारे देश को साफ रख सकते हैं ये महंगी गाड़ियों में सफर करते हैं लेकिन इनका दिमाग खराब है, अगर आप भी कुछ ऐसा करते हुए किसी को देखते हैं तो उन्हें रोककर जागरुकता फैलाएं।
जबकि, अनुष्का ने जिसे लताड़ लगायी वह अरहान सिंह है। जबकि इस नाम के इस शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का के उस विडियो का स्क्रीनशॉट के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'इस पोस्ट के जरिए मैं कोई फायदा नहीं उठाना चाहता। मेरी लापरवाही के कारण जो हुआ, वह डरावना है।
मैंने लापरवाही से छोटा सा प्लास्टिक का टुकड़ा कार से बाहर फेंद दिया था। तभी पास से गुजरती हुई हमारी खूबसूरत अनुष्का शर्मा ने अपनी खिड़की का शीशा उतारकर मुझ पर सड़क के किनारे खड़े पागल आदमी की तरह चिल्लाना शुरू कर दिया। मैंने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी। अनुष्का शर्मा कोहली अगर आपके बात कहना का लहजा थोड़ा सभ्य होता तो आप कोई छोटी स्टार नहीं हो जातीं। आदमी के अंदर साफ-सफाई के साथ-साथ थोड़ी सभ्यता भी होनी चाहिए।

खूबसूरत 'चंद्रकांता' का यह रूप नहीं देखा होगा आपने, देखे तस्वीरें

खूबसूरत 'चंद्रकांता' का यह रूप नहीं देखा होगा आपने, देखे तस्वीरें

TOC NEWS @ www.tocnews.org

कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'चंद्रकांता' में दिखाए जा रही जादुई ताकतें, तिल्सिम की माया, रोमांच और ड्रामे के ताने बाने में बुनी चंद्रकांता की प्रेम कहानी को दर्शक खूब पसंद करते है। 90 के दशक में पहली पर दूरदर्शन पर प्रसारिक चंद्रकांता की कहानी और उसकी प्रस्तुति उस समय के अनुसार काफी भव्य और विशाल थी। इस सीरियल के नए रूप को भी दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है। खास कर चंद्रकांता का रोल निभा रही अभिनेत्री मधुरिमा तुली को दर्शक खूब पसंद करते है। आइये जाने मधुरिमा के बारे में और देखे उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।


Third party image reference


Third party image reference
मधुरिमा तुली ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरूवात 2008 में फ़िल्म 'बचाना ऐ हसीनो' से की थी जिसमे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मो में काम किया परंतु उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। 2015 में आई फ़िल्म 'बेबी' में उन्हें अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला और तभी से मधुरिमा लोगो की नजर में आने लगी। 


Third party image reference


Third party image reference
इससे पहले मधुरिमा एक प्रसिद्ध मॉडल रह चुकी है। उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की है। महिंद्रा की एक कार के लिए किया गया उनका ऐड काफी प्रसिद्द हुआ था। इसके अलावा उनका एयरटेल का एक विज्ञापन भी खूब पसंद किया गया था। 


Third party image reference


Third party image reference
फिल्मो और मॉडलिंग के अलावा मधुरिमा छोटे परदे पर भी काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने टीवी सीरियल 'रंग बदलती ओढनी' में ख़ुशी नाम की एक सुपर मॉडल का किरदार निभाया था। उन्होंने 2009 में ऐतिहासिक धारावाहिक 'झांसी की रानी' में भी अहम् किरदार निभाया था। 'फियर फैक्टर' और 'परिचय' में भी उन्होंने अपने अभिनय का दम दिखाया था।


Third party image reference


Third party image reference
टीवी पर उन्हें असली पहचान 'कुमकुम भाग्य' सीरियल से मिली जिसमे उन्होंने तनुश्री नामक किरदार निभाया था। इसके अलावा वह अनिल कपूर के टीवी शो '24 भाग -2' में भी अहम् भूमिका में नजर आई थी। आजकल मधुरिमा कलर्स चैनल के भव्य सीरियल 'चंद्रकांता' में प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आ रही है। चंद्रकांता में राजकुमारी के उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।

Saturday, June 16, 2018

फिल्म रेस 3 कई दमदार डायलॉग और एक्शन के साथ हुई रिलीज

रेस 3 के लिए इमेज परिणामTOC NEWS @ www.tocnews.org
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, बॉबी देओल, साकिब सलीम, अनिल कपूर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह की फिल्म ‘रेस 3’ आज (शुक्रवार) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है
सस्पेंस थ्रिलर ‘रेस 3’ का निर्देशन कर रहे रेमो डिसूजा का कहना है कि ‘रेस 3’ से पहले की दो फिल्मों में सैफ ने अच्छा काम किया है, लेकिन इस बार दर्शकों को सलमान का तड़का देखने को मिलेगा और मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि सलमान के स्टंट के सामने लोग सैफ को भूल जाएंगे.
फिल्म ‘रेस 3’ में कई दमदार डायलॉग हैं, जो फिल्म की कहानी में जान लाने के लिए काफी है. तो आइए, डालते हैं फिल्म के उन डायलॉग पर नजर जो काफी दमदार है

CCH ADD

CCH ADD
CCH ADD

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news