Pages

click new

Tuesday, January 3, 2017

आज मॉडर्न जमाने में औरत जितनी नेकेड होती हैं उसे उतना ही फैशनेबल

बेंगलुरु में छेड़छाड़: अबु आजमी बोले- शकर गिरेगी तो चींटी जरूर आएगी
TOC NEWS
  
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बेंगलुरु में लड़कियों से हुई छेड़छाड़ पर मंगलवार को सपा नेता अबु आजमी ने आपत्तिजनक बयान दिया। आजमी ने कहा, ''आज मॉडर्न जमाने में औरत जितनी नेकेड होती हैं, उसे उतना ही फैशनेबल माना जाता है। देश में बढ़ रहा ये चलन हमारी संस्कृति पर कलंक है। जब कुछ लड़कियां छोटे कपड़ों में फ्रेंड्स के साथ बाहर निकली थीं, तभी छेड़छाड़ की घटना हुई।'' उन्होंने ऐसी घटनाओं के लिए महिलाओं के छोटे कपड़े और वेस्टर्न कल्चर को जिम्मेदार ठहराया। यह तक कह दिया कि अगर कहीं पेट्रोल होगा और आग लगी तो लगेगी ही। शक्कर गिरी होगी तो चींटी वहां जरूर आएगी।
Related image
- आजमी ने कहा, ''आजकल के यूथ भारतीय संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं, इसीलिए ये सब हो रहा है। अगर मेरी बहन-बेटी सूरज डूबने के बाद गैर मर्द के साथ 31 दिसंबर मनाए और उसका भाई या पति उसके साथ नहीं है तो ये गलत है।''
- ''बेंगलुरु की घटना शर्मनाक है, पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है, लेकिन हमें भी सबसे पहले अपने घर से सिक्योरिटी का ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को भी अपनी सेफ्टी के बारे में सोचना चाहिए।''
- आजमी ने लड़कियों के वेस्टर्न पहनावे को घटना के लिए जिम्मेदार बताने वाले कर्नाटक के होम मिनिस्टर जी परमेश्वर का बचाव भी किया।
Related image
- उन्होंने कहा, ''परमेश्वर ने सच्चाई कही। ये तभी होता है, जब कोई वेस्टर्न कल्चर की नकल करने लगें, यह न केवल उनके दिमाग में होता है, बल्कि कपड़ों पर भी दिखता है।''
Image result for the 50 best (female) wardrobe malfunctions in hollywood
 
 
 
 
 
इसे भी पढ़ें : -  ये लड़की करती है नागिन होने का दावा, खबर पढ़ने के बाद आप भी करने लगेंगे यकीन

No comments:

Post a Comment