Pages

click new

Sunday, August 24, 2025

देश में पहली बार सेंट्रल रोड फंड से मंजूर किये गये 1200 करोड़ रूपये

देश में पहली बार सेंट्रल रोड फंड से मंजूर किये गये 1200 करोड़ रूपये

जबलपुर. समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक शक्तिशाली और विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ कार्य जारी है। भारत अभी 22 लाख करोड़ रुपए का ईंधन आयात कर रहा है। लेकिन हाइड्रोजन हमारे भविष्य का ईंधन है।

हाइड्रोजन के बल पर हम ऊर्जा का निर्यात करेंगे, हमारा अन्नदाता, ऊर्जा उत्पादक होगा और वह समृद्ध भी होगा। देश में केवल स्मार्ट शहर नहीं, स्मार्ट विलेज भी बनेंगे। गांव का युवा गांव में ही रोजगार पाए, यही हमारा सपना है। मध्यप्रदेश कृषि प्रधान राज्य है। देश में 2 हजार अमृत सरोवर बने हैं, जिनमें से 109 मध्यप्रदेश के हैं। इनसे निकली मिट्टी सड़कों के निर्माण में उपयोग की गई और मिट्टी निकालने से बनीं संरचनाओं को जल संचय कर आसपास के क्षेत्रों का भूजल स्तर बढ़ाने के लिए तालाब के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

श्री गडकरी ने बताया कि देश में पहली बार किसी एक परियोजना के लिए केन्द्रीय सड़क निधि से सबसे बड़ी राशि 1200 करोड़ रुपए स्वीकृत की गई है तो वह जबलपुर में निर्मित मदन महल-दमोहनाका फ्लाई ओवर है। श्री गडकरी ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जब संसद सदस्य थे तब उन्होंने इस फ्लाई ओव्हर की मांग की थी। उन्होंने बताया कि श्री राकेश सिंह के आग्रह पर उन्होंने फ्लाई ओव्हर को स्वीकृति तो दे दी। लेकिन बाद में पता चला कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा नहीं है। चूंकि घोषणा हो चुकी थी इसलिए इस फ्लाई ओव्हर का कार्य भी प्रारंभ होना ही था। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वह जो घोषणा करते है उसे पूरा करते है।

No comments:

Post a Comment