Pages

click new

Thursday, August 14, 2025

मध्य प्रदेश जनगणना 2027 के लिए राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन


मध्य प्रदेश जनगणना 2027 के लिए राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन

सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

भोपाल : राज्य शासन द्वारा प्रदेश में जनगणना 2027 के राष्ट्रीय महत्व के कार्य के सुचारू एवं सफल संचालन के दृष्टिगत जनगणना कार्य निदेशालय एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय एवं योजनाबद्ध रूप से कार्य करने के दृष्टिगत राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया गया है।

समिति में अपर मुख्य सचिव गृह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नगरीय विकास एवं आवास, सामान्य प्रशासन, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, वित्त, प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य, राजस्व, सचिव, स्कूल शिक्षा, जनसम्पर्क, अपर सचिव गृह विभाग एवं नोडल अधिकारी निदेशक एन.आई.सी. सदस्य होंगे। निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल को संयोजक/सदस्य सचिव बनाया गया है।

समिति दोनों चरणों में शासन के सम्बधित विभागों के मध्य अपेक्षित सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने का कार्य करेगी। समिति की बैठक में जनगणना कार्य के लिए लगाये जाने वाले कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना, जनगणना के मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनर्स और फील्ड स्टाफ का प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आयोजित करना। 31 दिसम्बर 2025 तक प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं के परिवर्तन सम्बन्धी समस्त प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाना इत्यादि बिन्दुओं पर निर्णय लिया जायेगा। समिति का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक रहेगा।

जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में सम्पन्न किया जायेगा। प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एव मकानों की गणना का कार्य अप्रैल से सितम्बर 2026 के मध्य, राज्य शासन द्वारा निर्धारित 30 दिवस की अवधि में संपन्न किया जायेगा। द्वितीय चरण अंतर्गत जनसंख्या की गणना का कार्य 9 से 28 फरवरी 2027 की अवधि में किया जायेगा। जनगणना 2027 के लिए सन्दर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की रात्रि 12 बजे होगी।

जनगणना 2027 विशेष रूप से महत्वपूर्ण होने जा रही है। यह पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया होगी, जिसमें प्रगणक मोबाईल पर डाटा एकत्र करेंगे और जनता को स्व-गणना करने का विकल्प भी दिया जायेगा। जनगणना के समस्त फील्ड कार्य की सतत निगरानी के लिए भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा एक वेब पोर्टल Census Management and Monitoring System (CMMS) Portal विकसित किया गया है।

No comments:

Post a Comment