Pages

click new

Thursday, February 26, 2026

नगर निगम का सख्त वसूली अभियान : 28 करदाताओं पर कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई


नगर निगम का सख्त वसूली अभियान : 28 करदाताओं पर कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई

सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे  (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036 

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार संभागवार एवं वार्डवार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

📌 बार-बार सूचना देने के बावजूद कर जमा न करने वाले 28 करदाताओं के विरुद्ध कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई की गई।

📌 कुर्क संपत्तियों की निर्धारित अवधि पश्चात वैधानिक प्रक्रिया के तहत नीलामी भी की जाएगी।

📍 बल्देवबाग संभाग (संभाग क्रमांक 5)

➡️ सहिदाने करबला इमाम हुसैन मुतवल्ली गुलाम अहमद हुसैन मार्केट, कमानिया गेट पर ₹1,05,723 बकाया होने पर 10 दुकानों पर तालाबंदी।

➡️ कृष्ण तिवारी (₹65,723), विवेक जैन (₹15,000), तामिया (₹25,000) सहित अन्य से मौके पर वसूली।

📍 भानतलैया संभाग (संभाग क्रमांक 8, खेरमाई वार्ड)

निम्न बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई —

🔹 रघुवीर प्रसाद – ₹1,40,911

🔹 कामता अग्रवाल – ₹4,46,221

🔹 धनुषधारी मंदिर – ₹59,383

🔹 मुरारी लाल – ₹35,653

🔹 इस्माइल खान – ₹39,494

🔹 कुंवर लाल – ₹1,93,987

🔹 अ. कुद्दूस – ₹1,02,015

🔹 संतोष – ₹2,11,869

🔹 सुषमा – ₹1,53,357

🔹 पार्वती – ₹83,647

🔹 केशरवानी पंच प्रदर्शन समाज – ₹2,25,914

🔹 सेकेण्डरी अनवर इस्लामिया – ₹2,75,425

🔹 जगदीश स्वामी ट्रस्ट – ₹2,70,350

📢 व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए व्यापार लाइसेंस अनिवार्य है।

🗓️ वर्ष 2026-27 हेतु लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

🎉 होली एवं मार्च माह में संभावित भीड़ को देखते हुए समय रहते नवीनीकरण कराने की अपील।

📍 लाइसेंस बनवाने हेतु संपर्क करें — बाजार विभाग, लाइसेंस शाखा, जॉर्ज टाउन स्कूल, गोल बाजार।

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में लाइसेंस न बनवाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

⚖️ कर भुगतान करें — शहर के विकास में सहभागी बनें।

No comments:

Post a Comment