Pages

click new

Friday, February 13, 2026

ईसाई महासंघ में समाजसेवी अतुल जोसफ को ईसाई महासंघ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया, नियुक्ति से संगठन में हर्ष का माहौल


ईसाई महासंघ में समाजसेवी अतुल जोसफ को ईसाई महासंघ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त  किया, नियुक्ति से संगठन में हर्ष का माहौल

सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे  (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

ईसाई महासंघ में अतुल जोसफ को ईसाई महासंघ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त  किया, नियुक्ति से संगठन में हर्ष का माहौल

अतुल जोसफ की नियुक्ति से संगठन में हर्ष का माहौल

जबलपुर. ईसाई महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासन) रंजन नायर एवं संगठन की कोर कमेटी की सर्वसम्मत सहमति से अतुल जोसफ को ईसाई महासंघ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के साथ ही संगठन एवं मसीह समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव अतुल जोसफ को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, धर्मगुरुओं एवं समाजसेवियों ने शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं एकजुट बनाने की अपील की है।

इस अवसर पर ईसाई महासंघ के प्रभाकर तिर्की, हनी जॉन, राजेश सेल्वराज, फादर आनंद मुतुंगल, बिशप राजेश चौधरी, एडवोकेट मंजू पिल्लै, एडवोकेट अल्बर्ट एंथोनी, सैम्युएल जेम्स, विनय जी. डेविड सहित अनेक मसीह समाज के प्रबुद्धजनों ने बधाई संदेश प्रेषित किए।

सभी ने आशा व्यक्त की कि अतुल जोसफ के नेतृत्व में ईसाई महासंघ संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता एवं अल्पसंख्यक हितों की रक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।


No comments:

Post a Comment