Pages

click new

Saturday, February 14, 2026

भारत पेट्रोलियम के सीएसआर मद से बने शहपुरा में कन्या विद्यालय के नये भवन का लोकार्पण


भारत पेट्रोलियम के सीएसआर मद से बने शहपुरा में कन्या विद्यालय के नये भवन का लोकार्पण 


सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे  (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

जबलपुर. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के सीएसआर मद से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा में नवनिर्मित भवन एवं शौचालय का लोकार्पण आज आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीक एवं विधायक बरगी नीरज सिंह ठाकुर ने किया। इस भवन के निर्माण हेतु राशि सांसद सुमित्रा वाल्मीकि के प्रयासों से भारत पेट्रोलियम द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।

राज्यसभा सांसद श्रीमती वाल्मीकि ने कार्यक्रम को संबोधित करते बताया कि वे भी इसी स्कूल से पढ़ी हैं और आज इस मुकाम तक पहुँची हैं। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में बच्चों को पढाई की ओर अधिक ध्यान देने तथा लगन एवं मेहनत से और अधिक ऊंचाइयों पर जाने की बात कही।कार्यक्रम में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक शुभांग दत्त पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment