Pages

click new

Thursday, January 5, 2017

धोनी के कप्तानी छोड़ने पर आया साक्षी का बयान |

Image result for DHONI SAKSHI HOT

TOC NEWS

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के जरिए इसकी बात की पुष्टि भी कर दी गई है। धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके संन्यास के ऐलान के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। 
- धोनी के इस्तीफे के फैसले पर धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने ट्विटर पर लिखते हुए कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी, दुनिया में कोई भी पहाड़ इतना ऊंचा नहीं है जिसकी आप चढ़ाई ना कर सकें। मुझे आप पर गर्व है।’
Image result for DHONI SAKSHI
- धोनी के इस्तीफे के बाद साक्षी की यह पहली प्रतिक्रिया है। धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला ले लिया। जिसके बाद हर कोई अचंभित है।
- बता दें धोनी इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाले वनडे और T20 के लिए टीम चयन के लिए मौजूद रहेंगे।
- धोनी ने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और तबसे वह भारतीय टीम की वनडे और टी20I में ही कप्तानी कर रहे थे।
 
 
 
 

No comments:

Post a Comment