सगौनी में हुई महापंचायत लिया निर्णय
toc news internet channel
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर विकासखंड के 17 ग्रामों वाशिंदों ने एक बार फिर रोड नही तो वोट नहीका नारा देते हुए सगौनी में महापंचायत का आयोजन कर चुनाव बहिष्कार के अपने संकल्प को दोहराया। ऐन चुनाव के वक्त सैंकड़ों की तादाद में एकत्र हुए ग्रामीणों द्वारा सड़कों की जर्जर हालत से ग्रामों के अवरूद्ध विकास के दर्द की कराह ने भाजपा व कांग्रेस नेताओं के उन दावों की पोल खोल दी जिसमें कहा गया था कि सड़कों के निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है। आजादी के बाद से ही सड़क विहीन ग्रामों का दंश भेग रहे तिंदनी, गरकटा, नयाखेड़ा, इमलिया, सगौनी खुर्द, सगौनी मोटी, ढूढीं पिंडरई, गरारू, पिपरहा, महगंवा, ग्वारी, धुबघट, सिमरिया, बम्हौरी के वाशिंदों ने जागरूकता का परिचय देते हुए लंबे समय से राजैनिक दलों व व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलकर रखा है, जिससे इस चुनावी समर में राजनैतिज्ञों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी हैं। महापंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि इन ग्रामों के पहुंच मार्गों के निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री द्वारा की गयी घोषणाएं पूरी तरह थोथी निकलीं। ग्रामीणों ने अपना दर्द व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कें विकास की रग होती हैं पर इस दिशा में कोई संचार न होने के कारण जिला मुख्यालय से लगे होने के बाद भी गांवों का विकास नही हो सका, जिससे ग्राम हर क्षेत्र में पिछड़ते हुए गर्त में जा रहे हैं, इन्होंने बताया कि वर्षों से हमारी उम्मीदें आश्वासनों पर टिकी हुई हैं किंतु नेताओं के आश्वासन सदैव झूठे निकले। इन्होंने कहा कि जब तक इन 17 ग्रामों को सड़कों की सौगात नही दी जाती तब तक हम मतदान नही करेंगे। महापंचायत में कंछेदी पटैल, निहाल पटैल, पप्पू राजपूत, नन्हेलाल पटैल, बाबूलाल पटैल, डॉ. प्रहलाद पटैल, राजा भैया, संतोष श्रीवास्तव, केहर पटैल, युवराज राजपूत सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Sunday, September 29, 2013
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नहीं डालेंगे वोट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
टॉप न्यूज़
Popular Posts
dhamaal Posts
जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है
जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है
‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।
कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )
पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )
कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036
क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )
SUPER HIT POSTS
TIOC
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,
प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
Mobile No
98932 21036, 8989655519
किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।
http://tocnewsindia.blogspot.com
यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा. हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519
किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।


No comments:
Post a Comment