TOC NEWS
नरसिंहपुर, 06 सितम्बर 2017. कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी मांगों, शिकायतों, समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर डॉ. आरआर भोंसले के समक्ष प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याओं को संजीदगी से सुना और विभिन्न प्रकरणों में समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। जनसुनवाई में लोगों से प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्परता से समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित कर अवगत कराने के निर्देश दिये। मंगलवार 5 सितम्बर को सम्पन्न जनसुनवाई में 52 आवेदन प्राप्त हुये।
अपर कलेक्टर जे समीर लकरा, एसडीएम महेश कुमार बमनहा, संयुक्त कलेक्टर जेपी सैयाम ने भी आवेदकों की समस्यायें सुनी और शीघ्रता से समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर वंदना जाट, महाप्रबंधक उद्योग पीडी वंशकार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. केके द्विवेदी, उप संचालक कृषि सलिल धगट, जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा श्वेता जाधव, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण रेखा पंचाल, एलडीएम डीके सिंह, मछली पालन, विद्युत वितरण कम्पनी, जिला पंचायत आदि से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
जनसुनवाई में नरसिंहपुर तहसील के ग्राम खमरिया की कु. अंजू वंशकार ने एमएलबी स्कूल नरसिंहपुर में कक्षा 9 वीं में प्रवेश दिलाने एवं उसके परिवार के खाने- पीने की समुचित व्यवस्था कराने के लिए आवेदन दिया। अंजू ने कलेक्टर को बताया कि उसकी मां का निधन हो गया है और पिता लापता हैं। वे तीन बहनें हैं। उनका कोई सहारा नहीं है। उसका परिवार बहुत गरीब है। वह आगे पढ़ना चाहती है, परंतु स्कूल की फीस चुकाने और पढ़ाई के लिए कापी- किताबें आदि खरीदने में भी असमर्थ है। वह अपनी वृद्ध दादी के साथ जनसुनवाई में आई थी। इस पर कलेक्टर ने अंजू की बातें ध्यान से सुनीं और जिला शिक्षा अधिकारी को उसे एमएलबी स्कूल में प्रवेश दिलाने एवं कापी- किताबों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारी को अंजू के परिवार का अंत्योदय कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।
गाडरवारा तहसील के ग्राम टिकटोली के बुजुर्ग अन्नीलाल बल्ले बरेठा ने कलेक्टर को बताया कि उनके बेटे द्वारा मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया है। इस मामले में उनकी सहायता कर हक दिलाया जाये। इस पर कलेक्टर ने उप संचालक सामाजिक न्याय को निर्देश दिये कि एसडीएम गाडरवारा के माध्यम से इस प्रकरण में भरण- पोषण अधिनियम के तहत कार्रवाई कराकर बुजुर्ग अन्नीलाल को राहत दिलाई जावे। गोटेगांवखेड़ा के अमर सिंह मेहरा ने इलाज के लिए सहायता दिलाने का आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। खुरसीपार के संतोष कुमार प्रभुदयाल शुक्ला के भूमि का बटांक किये जाने के आवेदन पर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार गाडरवारा को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सरसला- केरपानी की श्याम बाई राजभर ने जमीन पर नाम दर्ज कर बही प्रदाय करने का आवेदन दिया। इस प्रकरण में कलेक्टर ने तहसीलदार करेली को प्रकरण का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में गोटेगांव की रामप्यारी बाई ने नक्शा दुरूस्ती व सीमांकन कराने, वारछी की फूलकुंवर ने अपनी एवं पुत्री की जमीन पर जबरन कब्जा करने, बगलई के नारायण व अन्य ने अवैध नामांतरण किये जाने, चारगांव खुर्द- गोटीटोरिया की पंचो बाई बुद्धु लाल ठाकुर और अन्य ने श्रम न्यायालय के आदेशानुसार राशि वसूल कर दिलवाने, रमखिरिया के राजवीर सिंह ने वन्य प्राणियों के कारण फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने, रायपुर- गाडरवारा के गंगाचरण काछी ने खसरा में नाम दर्ज करने आदि से संबंधित अपने- अपने आवेदन प्रस्तुत किये। साथ ही अन्य आवेदकों ने भी अपनी कठिनाईयों से अवगत कराया। इन मामलों में कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर ने आवेदकों की समस्यायें जानकर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई अब कलेक्ट्रेट में भू- तल पर होगी
आवेदकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन अब कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के भू- तल पर किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. भोंसले ने इस संबंध में भू- तल पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
Wednesday, September 6, 2017
जनसुनवाई में कलेक्टर द्वारा आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण जनसुनवाई में 52 आवेदन प्राप्त
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
टॉप न्यूज़
Popular Posts
dhamaal Posts
-
राजगीर में एक मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने का मामला TOC NEWS @ www.tocnews.org खबरों और जिले, तहसील की ए...
-
93 लाख के घोटाले में जबलपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा निलंबित सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्...
-
एपस्टीन फाइल्स : ब्रिटिश राजघराने के पूर्व राजकुमार, जो पहले ही इसी मामले में अपने परिवार तक से बेदखल किए जा चुके हैं, उनकी कई फोटोज सामने आ...
-
स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज फूट-फूटकर रोए, डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप ...
-
नई दिल्ली Present by : toc news internet चंनल घरेलू नौकरानी से बलात्कार करने के ...
-
डायवर्सन की बकाया राशि नहीं चुकाने पर होटल गुलजार और मेथोडिस्ट चर्च की संपत्ति कुर्क. कुर्क की गई संपत्ति के क्रय-विक्रय पर रोक. राशि नहीं च...
-
विशेष। वैसे तो दिल्ली में कई मार्केट हैं। लाजपत नगर मार्केट, सरोजनी नगर मार्केट, पालिका मार्केट या कमला नगर मार्केट। लेकिन आपको दिल्ली के श...
-
सेन्ट्रल प्रेस क्लब के गणेश साकल्ले अध्यक्ष और राजेश सिरो...
-
एक 35 वर्षीय महिला ने खुद को “तांत्रिक” बताने वाले अशोक खरात उर्फ “कैप्टन” पर बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। एक स्व...
-
कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा का Sex MMS वीडियो हुआ वायरल, डीएसपी खा गया कच्चा बादाम ? Anjali Arora MMS Viral Video : टिकटॉक स्टार कक्का ब...
जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है
जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है
‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।
कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )
पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )
कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036
क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )
SUPER HIT POSTS
-
राजगीर में एक मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने का मामला TOC NEWS @ www.tocnews.org खबरों और जिले, तहसील की ए...
-
Present by : toc news internet channal कामशक्ति को बढ़ाने वाले उपाय (संभोगशक्ति बढ़ाना) परिचय - कोई भी स्त्री या पुरुष जब ...
-
Officers List - BHOPAL POLICE Designation Name of Officer Tel.No.Office Mob.No. P & T P B X I.G.Bhopal Zone SHRI J...
-
पिपरिया का डॉन ईनामी अर्जुन पलिया गिरफ्तार ब्यूरों प्रमुख// सुरिन्दर सिंह अरोरा(होशंगाबाद //टाइम्स ऑफ क्राइम) अपराधियों को किसी भी कीमत पर ब...
-
नेताओं का काम चिंटू ने चमन से कहा: 'क्या तुम बता सकते हो कि एक आदमी नेता बनने केबाद क्या खास काम करता है? चमन : 'चुनाव के पहले वह अप...
-
kareena kapoor kareena kapoor kareena kapoor kareena kapoor kareena kapoor kareena kapoor
-
Bhanwari Devi & Mahipal Maderna Sex CD Exposed bhanwari - devi
-
BJP के इस महिला नेता की 13 मिनट का अश्लील विडियों वायरल, वाथरुम में थी पार्टी नेताओं के साथ TOC NEWS @ www.tocnews.org खबरों और जि...
-
हिन्दी जोक्स, मजेदार चुटकुले, चुटकुले - जोक्स , गुदगुदी मनोरंजन 1.चूहा शराब के बोतल मे गिरा और पूरे नशे में होकर निकला फिर सोई हुई बि...
TIOC
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,
प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
Mobile No
98932 21036, 8989655519
किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।
http://tocnewsindia.blogspot.com
यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा. हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519
किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

No comments:
Post a Comment