Tuesday, April 16, 2013

रिश्वत लेते रंगे धराए समिति प्रबंधक




खंडवा. शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम सिहाड़ा में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त इंदौर से एक किसान ने अपनी उपज के बदले रिश्वत मांगें जाने की शिकायत की थी। लोकायुक्त ने समिति प्रबंधक हबीब मेनन और सहयोगी अमीन खान को गिरफ्तार कर लिया है। खंडवा में लगातार लोकायुक्त की ये चौथी बड़ी कार्रवाई है। लेकिन रिश्वत का ये खेल रूकने का नाम नहीं ले रहा।

सिहाड़ा फेल निवासी किसान श्यामलाल पाल ने दो अप्रैल से दस अप्रैल के बीच लगभग तीन ट्राली गेंहू सिहाड़ा सहकारी समिति में उतारा था। उसे अपनी उपज के बदले बैंक से दो लाख सत्रह हजार रूपये लेने थे। किसान ने जब अपनी उपज का पैसा बैंक लेने आया तो समिति प्रबंधक हबीब मेनन और सहयोगी अमीन खान ने रूपये के एवज में तीन हजार रूपये की रिश्वत की मांग की। किसान ने इस बात की शिकायत 15 अप्रैल को लोकायुक्त की टीम से की और लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

प्रबंधक और सहयोगी सांठ-गांठ से चल रहा था खेल

सेवा सहकारी समिति सिहाड़ा में किसानों से रूपये के एवज में रिश्वत लेने का खेल काफी दिनों से चल रहा था। बैंक कर्मी रिश्वत के लिये सीधे किसानों से पैसा नहीं लेते थे बल्कि जिन किसानों का खाता सहकारी समिति में है उनसे वहीं पैसा काट कर बाकी पैसा दे देते थे। श्यामलाल ने खाते से पैसे ना देकर पूरे नकद रूपये मांगे और रिश्वत की निर्धारित राशि बाद में देने के लिये दोनो कर्मचारियों को राजी कर लिया। मंगलवार को जैसे ही उसने तीन हजार रूपये जिसमें पांच सौ रूपये के पांच और सौ रूपये के पांच नोट थे लेते दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त की टीम में जीडी शर्मा के नेतृत्व में सतीश मिश्रा डीएसपी, दौलत सिंह, अनिल चौहान, एस पी एस राघव, आरक्षक रामस्वरू, सविता पारखी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

" शिकारी पत्रकारों की दुकान बंद "


तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त ने समिति प्रबंधक हबीब मेनन और सहयोगी अमीन खान को जब गिरफ्तार किया तो प्रबंधक हबीब मेनन कह रहा था की वह पत्रकारों को खुश कर रहा था पिछले हफ्ते ही पांच पत्रकारों को खुश किया था और बयाने के रूप में कुछ रकम दी थी बाकी बाद में देने का कहा था लेकिन मुझे फंसा दिया गया मेमन की माने तो किसानो से मिल रही रिश्वत का हिस्सा शिकारी पत्रकारों को भी जाता था |

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news