एक 35 वर्षीय महिला ने खुद को “तांत्रिक” बताने वाले अशोक खरात उर्फ “कैप्टन” पर बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
एक स्वयंभू ज्योतिष को पुलिस ने गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है, जिससे जुड़ा मामला अब सुर्खियों में आ गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी के पास से कई आपत्तिजनक वीडियो और डिजिटल सामग्री बरामद की गई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
महाराष्ट्र के एक ज्योतिषी का कल से अश्लील वीडियो वायरल है। वीडियो को वायरल कर यहाँ भी पंडित-पुजारियों-ब्राह्मणों पर अभद्र अश्लील-आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। तब जरूरी है कि सच्चाई बताई जाए:- इस ज्योतिषी का नाम “अशोक खरात” है। इसके फ़ोन से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं।
ढोंगी बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी ने कई चौंकाने वाले खुलासे : 58 अश्लील वीडियो और बडे नेताओं के साथ तस्वीरों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी खुद को भविष्य बताने वाला विशेषज्ञ बताकर लोगों को प्रभावित करता था। वह कथित रूप से लोगों के निजी जीवन और समस्याओं का समाधान देने के नाम पर उनसे संपर्क बनाता था।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी के संपर्क कुछ प्रभावशाली लोगों, राजनीतिक व्यक्तियों और चर्चित हस्तियों तक भी रहे हैं, जिससे इस मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और आरोपी के संपर्कों की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह मामला समाज में बढ़ती ऐसी गतिविधियों पर भी सवाल खड़े करता है, जहां लोग अंधविश्वास का फायदा उठाकर दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं।
तंत्र-मंत्र, सम्मोहन और 58 अश्लील वीडियो नासिक में हाई-प्रोफाइल ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार
नासिक से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 67 साल के एक रसूखदार ज्योतिषी अशोक खरात को आध्यात्म और पूजा-पाठ की आड़ में एक महिला के साथ बार-बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड अफसर और अपने समर्थकों के बीच ‘कैप्टन’ के नाम से मशहूर इस आरोपी के तार दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र के सत्ता के गलियारों तक जुड़े होने की बात सामने आ रही है. आरोपी खरात को बुधवार तड़के उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट ने उसे 24 मार्च तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
कैसे बिछाता था शिकार का जाल?
पुलिस एफआईआर के मुताबिक, खरात महिलाओं को उनकी निजी समस्याओं को सुलझाने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाता था. पूजा-पाठ के नाम पर वह उन्हें नशीला पदार्थ देता और सम्मोहित यानी हिप्नोटाइज कर लेता था. आरोपी महिलाओं की आस्था और डर का फायदा उठाता था. वह तंत्र-मंत्र का खौफ दिखाकर या उनके पतियों की जान को खतरा बताकर उनके साथ शारीरिक शोषण करता था.
हिडन कैमरे और 58 वीडियो: सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह है कि खरात ने अपने ऑफिस में खुफिया सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे. नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की जांच में अब तक 58 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं, जिससे यह साफ है कि उसने एक नहीं, बल्कि कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है.
SIT करेगी इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच
मामले की गंभीरता और आरोपी की राजनीतिक पहुंच को देखते हुए राज्य सरकार ने IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है. पुलिस आरोपी के पास से जब्त किए गए वीडियो और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है.
सवाल यह है कि उसे कौन बचा रहा था?
पुणे के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुंभार ने इसे महज़ एक अपराध नहीं, बल्कि एक ‘हाई-प्रोफाइल शोषण रैकेट’ करार दिया. कुंभार ने एक्स पर लिखा, सालों तक उसने ज्योतिष के जरिए राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और एलिट्स तक अपनी पहुंच बनाई और बंद दरवाजों के पीछे महिलाओं का शोषण करता रहा. सत्ता के करीब होने से अंधा विश्वास पनपता है, जिससे सिस्टम में चुप्पी छा जाती है. अब सवाल यह नहीं है कि खरात कौन है, बल्कि सवाल यह है कि उसे किसने संरक्षण दिया, और उन 58 वीडियो में और कौन-कौन है?

No comments:
Post a Comment