Wednesday, March 4, 2026

अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को भले ही अमेरिका अपनी उपलब्धि बता रहा हो, लेकिन ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत ने...


अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को भले ही अमेरिका अपनी उपलब्धि बता रहा हो, लेकिन ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत ने...


सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे  (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को भले ही अमेरिका अपनी उपलब्धि बता रहा हो, लेकिन ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत ने मिडिल ईस्ट में उसकी टेंशन और ज्यादा बढ़ा दी है. क्योंकि 86 साल के खामेनेई की हत्या से अमेरिका के लिए वो सब हासिल करना मुश्किल हो गया है, जो वो समझौते से पाना चाहता था.

इतना ही नहीं, खामेनेई की ह*त्या से ईरान में तख्तापलट का मामला अब भी और जटिल हो गया है. क्यों और कैसे, आइए इस स्टोरी में डिटेल से समझते हैं:-

पहले ईरान की सैन्य ताकत को समझिए

ईरान के पास भले परमाणु हथियार नहीं है, लेकिन उसके पास मिसाइलों का जखीरा है. लंबी दूरी के करीब 1200 मिसाइल उसके पास है. ईरान के पास कुल 3000 मिसाइलें हैं. इसके अलावा ईरान के पास दुनिया का सबसे ख*तरनाक शाहेद ड्रोन है. एशिया लाइव के मुताबिक ईरान के पास करीब 80 हजार शाहेद ड्रोन हैं.

ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक जमीन पर ईरान के पास 6 लाख सैनिक हैं. कुख्यात इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड में के पास 1.5 लाख सैनिक हैं. इसके साथ ही बासित फोर्स के नाम पर ईरान ने करीब 1 करोड़ लोगों को सैन्य ट्रेनिंग दे रखा है. ये सभी आईआरजीसी से मॉनिटर होते हैं.

मुसीबत में कैसे फं*स गया अमेरिका, 4 फैक्ट्स

1. उत्तराधिकारी का प्लान- ईरान को यह भान था कि इस बार ह*मले में उसके सुप्रीम लीडर को मा*रा जा सकता है. इसके लिए उसने 4 प्लस का फॉर्मूला तैयार कर लिया था. इस फॉर्मूले के तहत जो भी लोग पद पर बैठे थे, उनके 4 उत्तराधिकारी तय किए गए थे. यानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के 4 उत्तराधिकारी पहले ही तय किए जा चुके हैं. इनमें ईरान के कट्ट*रपंथी अली लारिजानी का भी नाम हैं.

ईरान मूल के अमेरिकी विश्लेषक इमान जलाली के मुताबिक अब तक यह तय था कि कौन सत्ता चला रहा है. अब सब कुछ अस्पष्ट है. कौन फैसला ले रहा है और कौन नहीं? ईरान ने फिलहाल नए सुप्रीम लीडर की घोषणा नहीं की है. ऐसे में पर्दे के पीछे से पूरा गेम प्लान तैयार किया जाएगा. यह अमेरिका के लिए सही नहीं है.

इमान जलाली आगे कहतै हैं- खामेनेई के बाद जिन लोगों को ईरान का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, वे सभी 86 साल के बुजुर्ग नेता से ज्यादा क*ट्टरपं*थी हैं. उन्हें झुका पाना अमेरिका के लिए आसान नहीं होगा.

(ईरान के इस्फाहन में सड़कों पर उतरे लोग)

2. तख्तापलट अब मुश्किल है- ईरान में सरकार बदलना अमेरिका के लिए आसान नहीं है. सरकार बदलने के लिए अमेरिका को जमीन पर उतरना पड़ेगा. एक्सियोस के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति चाहते हैं कि ईरान के लोग सड़कों पर उतरें, लेकिन खामेनेई की मौ*त के बाद नाराज जनता भी सड़कों से दूरी बना रही है.

द टेलीग्राफ के मुताबिक हवाई हमले से भले अमेरिका ईरान के सभी बड़े नेताओं की हत्या कर दे, लेकिन उसे सत्ता पर कंट्रोल करने के लिए अपने सैनिक जमीन पर उतारने होंगे. अमेरिका अगर ईरान पर कंट्रोल चाहता है तो उसे कम से कम 10 लाख सैनिक जमीन पर उतारने होंगे.

यह काफी कठिनाई वाला फैसला है. अमेरिका अगर ईरान की जमीन पर अपने सैनिकों को उतारता है तो उसे काफी नुकसान हो सकता है. जेएल पोल के मुताबिक अमेरिका की जनता इसके लिए फिलहाल तैयार नहीं है. अमेरिका की जनता किसी भी सूरत में अपने जवानों को खोना नहीं चाहती है. सर्वे में शामिल 50 प्रतिशत से अधिक लोगों का कहना था कि वे 10 से ज्यादा जवानों की मौ*त को बर्दा*श्त नहीं कर पाएंगे.

3. सिंपैथी के नाम पर मिलेगी मजबूती- ईरान में जनता सरकार से नाराज थी, लेकिन खामेनेई को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रे"ज था. 86 साल के खामेनेई आखिरी वक्त तक आम नागरिकों से मिलते रहे. अब खामेनेई की मौ"त ने इस्लामिक गणराज्य को एक सिंपैथी टूल दे दिया है. इसके बूते ईरान में इस्लामिक गणराज्य की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी.

रणनीतिक मामलों के जानकार एडम कोचनर के मुताबिक अमेरिका ने बूढ़े खामेनेई को मारकर उसे धार्मिक रूप से शहीद बना दिया है. अब उसके लोग इसे पूरे ईरान में भुनाएंगे. अब ईरान में उनके उत्तराधिकारी खामेनेई के नाम पर अपने कट्ट*रपंथी एजेंडे को आगे बढ़ा सकेंगे.

4. अमेरिकी सहयोगियों पर शामत- अमेरिका ने इजराइल के साथ मिलकर खामेनेई को मारने का ऑपरेशन किया है. इसका नुकसान अब अमेरिका के उन सहयोगियों को होगा, जो मिडिल ईस्ट में ईरान की रडार पर हैं. ईरान मिडिल ईस्ट में यूएई, सऊदी, बहरीन, जॉर्डन जैसे देशों में क*हर बरपाने की कोशिश कर रहा है.

ईरान सुरक्षा सर्वोच्च परिषद के सचिव अली लारिजानी ने अपने एक बयान में कहा- अमेरिका ने ईरान के दिल को मारने का काम किया है. हम भी उसके दिल पर हमला करेंगे. लारिजानी का इशारा सऊदी की तरफ था. दरअसल, मिडिल ईस्ट में सऊदी को अमेरिकी स्ट्रैटजी का ह*र्ट कहा जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव ने खामेनेई की ह*त्या पर कहा- ट्रंप इजरायली जाल में फं*स गए हैं और अब उनकी प्राथमिकता अमेरिका नहीं बल्कि इजरायल बन गया है.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news