Sunday, June 14, 2026

मध्य प्रदेश में RTI आवेदन सफल बनाने के लिए क्या करें और क्या न करें

 

✅ क्या करें - Do's

1. आवेदन तैयार करना

  • आवेदन निर्धारित फॉर्म में दें या सादे कागज पर स्पष्ट लिखें
  • जानकारी का विवरण साफ-साफ लिखें - कौन सा दस्तावेज, किस अवधि का, किस विषय से संबंधित है
  • अपना पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जरूर लिखें ताकि जवाब मिल सके
  • आवेदन के साथ ID Proof लगाएं 

2. शुल्क का भुगतान

  • आवेदन के साथ ₹10/- शुल्क देना अनिवार्य है
  • नकद/डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक से भुगतान करें
  • BPL कार्ड धारकों को कोई शुल्क नहीं देना
  • अतिरिक्त जानकारी के लिए: A4/A5 पेज ₹2/- प्रति पेज, CD के लिए ₹50/-
  • फीस की रसीद आवेदन के साथ लगाएं 

3. सही जगह आवेदन भेजें

  • संबंधित विभाग के लोक सूचना अधिकारी PIO को भेजें
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए: https://rtionline.gov.in/ या https://rti.mp.gov.in/
  • ईमेल से भेज रहे हैं तो 7 दिन के अंदर फीस जमा कर PIO को सूचित करें 

4. समय सीमा का ध्यान रखें

  • PIO को 30 दिन में जवाब देना होता है
  • अतिरिक्त शुल्क मांगा जाए तो वह अवधि 30 दिन में नहीं गिनी जाती
  • 30 दिन में जवाब न मिले तो कोई शुल्क नहीं लगेगा 

5. रिकॉर्ड रखें

  • आवेदन की कॉपी, फीस रसीद, स्पीड पोस्ट रसीद संभालकर रखें
  • 30 दिन में जवाब न आए या गलत जवाब आए तो प्रथम अपील करें 

❌ क्या न करें - Don'ts

1. आवेदन में ये गलतियां न करें

  • अस्पष्ट या बहुत व्यापक सवाल न पूछें - "सभी जानकारी दें" जैसा न लिखें
  • तीसरे पक्ष की निजी जानकारी, गोपनीयता से जुड़े सवाल न पूछें
  • काल्पनिक, अनुमान वाले सवाल न पूछें। RTI सिर्फ रिकॉर्ड में मौजूद जानकारी के लिए है
  • एक आवेदन में 15-20 अलग-अलग विषय न मिलाएं

2. प्रक्रिया संबंधी गलतियां

  • बिना शुल्क के आवेदन न भेजें - 7 दिन में फीस न पहुंची तो आवेदन वापस माना जाएगा
  • गलत विभाग को आवेदन न भेजें। पहले पता करें जानकारी किस विभाग के पास है
  • केंद्र सरकार के विभाग के लिए राज्य पोर्टल पर आवेदन न करें 

3. अपील में देरी न करें

  • प्रथम अपील 30 दिन के अंदर करें
  • अपील में नए सवाल न जोड़ें - सिर्फ मूल आवेदन से जुड़े बिंदु रखें

मप्र में RTI के लिए मुख्य संपर्क

  • हर विभाग में PIO, सहायक PIO और प्रथम अपीलीय अधिकारी नियुक्त हैं
  • उदाहरण: MPPCB, IIM Indore, MP Bhawan, CM Helpline सभी के पास अलग PIO हैं 

बोनस टिप: MP का ऑनलाइन पोर्टल rti.mp.gov.in पर आप आवेदन, भुगतान और स्टेटस ट्रैक तीनों कर सकते हैं। इससे आवेदन गुम होने की टेंशन नहीं रहती। 

Friday, June 12, 2026

जबलपुर: पानी के लिए 'त्राहि-त्राहि', घेराव की धमकी के बाद जागा प्रशासन, पार्षद ने भिजवाया एक टैंकर

जबलपुर- पानी के लिए 'त्राहि-त्राहि', घेराव की धमकी के बाद जागा प्रशासन, पार्षद ने भिजवाया एक टैंकर


Times of Crime जबलपुर ब्यूरो

महर्षि सुदर्शन वार्ड में पहले दो टाइम आता था पानी, अब एक टाइम; कलेक्टर के पत्र के बाद भी नहीं सुधरे हालात

घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आए

कल तक वार्डवासी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे थे। पानी न मिलने से गुस्साए रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद संतोषी ठाकुर को मोबाइल फोन पर जमकर गुस्सा निकाला और चेतावनी दी कि यदि तुरंत पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो वे क्षेत्रीय कार्यालय और नगर निगम कार्यालय रांझी का घेराव करेंगे। रहवासियों के इस अल्टीमेटम के बाद आज पार्षद संतोषी ठाकुर द्वारा एक टैंकर पानी पहुंचाया है। टैंकर पर 'जल बचत मेरा नाम, जीवन सुरक्षा मेरा काम' लिखा है।

कलेक्टर के पत्र का भी नहीं हुआ असर

बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर ने भी जल संकट को लेकर एक पत्र जारी किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात नहीं सुधरे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले दो टाइम पानी आता था, अब सिर्फ सुबह एक टाइम कर दिया गया है, वो भी पर्याप्त नहीं है। वार्डवासियों का सवाल है कि क्या अब हर बार पानी के लिए घेराव और हंगामा करना पड़ेगा? फिलहाल टैंकर आने से लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन स्थायी समाधान की मांग जोर पकड़ रही है।

पार्षद संतोषी ठाकुर और नगर निगम कमिश्नर की बाइट लेने की कोशिश

#JabalpurNews #JabalpurDiaries #JabalpurWaterCrisis #MaharshiSudarshanWard #LaxmiThakur #WaterCrisis #MPNews #NagarNigamJabalpur #JabalpurCollector #GangaMaiyaArea #PaaniKiSamasya #JabalpurBreaking #TimesOfCrime #JabalpurUpdates #MadhyaPradesh #HeatWave #PublicIssue #Jansamasya #JabalpurCity #SanskaarDhani

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news