Tuesday, April 30, 2013

सज्जन कुमार बरी, जज पर उछला जूता


1984 दंगा: हिंसा के एक मामले में सज्जन कुमार बरीनई दिल्ली।। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली कैंट में 1984 में हुए सिख दंगा केस में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया है। कोर्ट ने बाकी 5 आरोपियों को दफा 302 के तहत दोषी करार दिया। इस फैसले से पीड़ित परिवारों में भारी आक्रोश है। इसकी झलक कोर्ट रूम में भी देखने को मिली। जज ने जैसे ही सज्जन कुमार को बरी करने का फैसला सुनाया, वहां मौजूद पीड़ित पक्ष के लोग भड़क गए। फैसले से नाखुश एक शख्स ने जज की तरफ जूता उछाल दिया। फैसला सुनने के बाद सज्जन कुमार बेहद भावुक हो गए और रोने लगे।

सज्जन कुमार पर हमले की कोशिशः कोर्ट रूम में पीड़ित परिवार के एक शख्स ने सज्जन कुमार पर हमले की कोशिश भी की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ पकड़ लिया। बाद में सज्जन कुमार को कोर्ट से उस रास्ते से निकाला गया, जिस रास्ते से जज बाहर जाते हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले के खिलाफ वे हाई कोर्ट में अपील करेंगे। कोर्ट के बाहर भी पीड़ित परिवारों ने खूब हंगामा किया। उन्होंने कांग्रेस पर सिख दंगों के दाग से बचने के कोर्ट के फैसले को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

क्या-क्या हुआ कोर्ट में: इस अहम फैसले को सुनने के लिए कोर्ट रूम खचाखच भरा हुआ था। इसमें काफी लोग दंगा पीड़ित भी थे। मामले के 5 आरोपी कठघरे में, जबकि सज्जन कुमार उनके पास खड़े थे। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि 5 आरोपियों को दोषी करार दिया जाता है और सज्जन कुमार को सबूतों के अभाव में बरी किया जाता है। जज का यह कहना था कि हंगामा शुरू हो जाता है। पीड़ित परिवार का एक शख्स सज्जन कुमार की तरफ बढ़ता है और उन पर हाथ चलाने की कोशिश करता है, वहां खड़े सुरक्षाकर्मी उसे रोक देते हैं। इसके बाद वह नारे लगाने लगता है। इस बीच चंडीगढ़ से आया करनैल सिंह नाम का व्यक्ति जज पर जूता उछाल देता है।

जज पर जूता उछाले वाला हिरासत में: पुलिस ने जज पर जूता उछालने वाले करनैल सिंह को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि उन्होंने करनैल सिंह से बात की है। उनके मुताबिक करनैल सिंह ने उन्हें बताया कि उसने जूता जज को मारने के लिए नहीं, बल्कि फैसले के विरोध में उछाला था। उसने जानबूझकर जज को बचाते हुए जूता फेंका।

क्या था पूरा मामला: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश भर में सिख विरोधी दंगे फैले थे। इस दौरान दिल्ली कैंट के राजनगर में पांच सिखों केहर सिंह, गुरप्रीत सिंह, रघुविंदर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह और कुलदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस दंगे की भेंट चढ़े केहर सिंह इस मामले की शिकायतकर्ता जगदीश कौर के पति थे, जबकि गुरप्रीत सिंह उनके बेटे थे। इस घटना में मारे गए अन्य सिख दूसरे गवाह जगशेर सिंह के भाई थे।

सीबीआई ने 2005 में जगदीश कौर की शिकायत और न्यायमूर्ति जीटी नानावटी आयोग की सिफारिश पर दिल्ली कैंट मामले में सज्जन कुमार, कैप्टन भागमल, पूर्व विधायक महेंद्र यादव, गिरधारी लाल, कृष्ण खोखर और पूर्व पार्षद बलवंत खोखर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआइ ने सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जनवरी 2010 को आरोपपत्र दाखिल किया था।

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news