Sunday, November 15, 2015

कैलाश की जगह लेंगे भूपेन्द्र सिंह

Toc News
भोपाल। प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे कैलाश विजयवर्गीय की जगह अब सिंहस्थ का प्रभार परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह को सौंपने की तैयारी है। श्री विजयवर्गीय के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही सिंहस्थ का प्रभार भी रिक्त है। श्री सिंह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता है साथ ही उनकी गिनती तेजतर्रार मंत्रियों में होती है। उन्हें जल्द ही उज्जैन जिले का प्रभारी भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा श्री विजयवर्गीय के प्रभार वाले दो अन्य जिलों बुरहानपुर एवं खंडवा के प्रभारी भी बनाए जाने हैं। माना जा रहा है कि खंडवा का प्रभार शिक्षा मंत्री पारस जैन को एवं बुरहानपुर का प्रभार खाद्यमंत्री विजय शाह को सौंपा जा सकता है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ 2016 को पूरा कराने के लिए अपने मंत्रिमंडल में सबसे लायक मंत्री भूपेंद्र सिंह को माना है। वर्तमान में भूपेन्द्र सिंह के पास परिवहन विभाग के आलावा आईटी, लोक सेवा प्रबंधन तथा जनशिकायत विभाग की जिम्मेदारी हैं और वे इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री होने के साथ ही टीकमगढ़ जिले का प्रभार भी उन्हीं के पास हैं।
भूपेन्द्र सिंह को अब उज्जैन जिले का भी प्रभारी मंत्री बनाया जा रहा है, जबकि खाद्य मंत्री विजय शाह के पास वर्तमान में खरगौन तथा बड़वानी जिले का प्रभार हैं और उन्हें बुरहानपुर का भी प्रभार दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन के पास रतलाम तथा शाजापुर जिले का प्रभार है, अब उन्हें खंडवा का भी प्रभारी मंत्री बनाया जा रहा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
यह है शिवराज मंत्रिमंडल के सीनियर मंत्री
शिवराज मंत्रिमंडल में सबसे सीनियर मंत्रियों में बाबूलाल गौर, जयंत मलैया, गोपाल भार्गव, डा. गौरीशंकर शेजवार, सरताज सिंह, डा. नरोत्तम मिश्रा, कुंवर विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, उमाशंकर गुप्ता, सुश्री कुसुम महदेले, यशोधरा राजे सिंधिया, पारसचंद जैन, राजेन्द्र शुक्ल, अंतरसिंह आर्य, रामपाल सिंह, ज्ञान सिंह तथा माया सिंह के बाद भूपेंद्र सिंह का नाम आता है। यानी सीनियर्टी में भूपेन्द्र सिंह का स्थान 18वें स्थान पर हैं, मगर मुख्यमंत्री ने उज्जैन में वर्ष 2016 में होने जा रहे सिंहस्थ कार्यों की जिम्मेदारी अन्य सीनियर मंत्रियों को देने की अपेक्षा भूपेंद्र सिंह को दी है। इससे भूपेंद्र का जहां कद बढ़ गया हैं, वहीं सागर में दो मंत्रियों के बीच चल रहे वर्चस्व की लड़ाई को हवा मिल रही है

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news