Thursday, September 1, 2016

संदीप कुमार की हरकत ने दुख पहुंचाया, किसी के माथे पर नहीं लिखा कि वो कैसा है: केजरीवाल

केजरीवाल

TOC NEWS 
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के बर्खास्‍त मंत्री संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक वीडियो मैसेज जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा कि 'अभी कल एक सीडी आई है, जिसमें हमारे मंत्री संदीप कुमार गलत हरकत करते पकड़े गए हैं. उनको तुरंत कैबिनेट से हटा दिया गया है, लेकिन यह देखने के बाद व्‍यक्तिगत तौर पर मुझे दुख हुआ. सभी कार्यकर्ताओं जिन्‍होंने कुर्बानियां दीं, उन्‍होंने यह सब इसलिए थोड़े ही न किया था कि हमारा एक मंत्री ऐसी हरकत करे. संदीप ने पूरी मूवमेंट और उम्‍मीदों को धोखा दिया'.

मुख्‍यमंत्री ने कहा, 'पार्टी जल्‍द एक बैठक कर संदीप के खिलाफ एक्‍शन लेगी, लेकिन लोगों के दिल में भी पार्टी को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. मैं कहना चाहता हूं कि जब हम लोगों को टिकट देते हैं तो तीन स्तर पर खुद जांच कराते हैं, लेकिन किसी के माथे पर नहीं लिखा होता कि वह कैसा है. किसी को अपने बेटे के बारे में भी नहीं पता कि वह बड़ा होकर क्‍या करेगा. अगर हमारी नजर में कोई सबूत आता है, तो उसके खिलाफ तुरंत एक्‍शन लिया जाता है. हम अभी तक चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं. मुझे दुख है कि इस किस्म के लोग हमारे बीच थे. लेकिन खुशी है कि हमने उनके गलत कामों पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की. फर्जी डिग्री और रिश्‍वत मांगने के आरोप में हमने अपने मंत्रियों को हटाया'.

केजरीवाल ने आगे कहा कि 'अभी थोड़े दिन पहले हमारे पंजाब के संयोजक के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के आरोप लगे तो उन्हें तुरंत प्रभाव से उन्‍हें हटाया गया और पार्टी ने उनके खिलाफ जांच बिठा दी. सीडी देखने के आधे घंटे में हमने मंत्री को हटा दिया. आम आदमी पार्टी के भीतर किसी स्‍तर पर समझौता नहीं होगा. मर जाएंगे, पार्टी बंद कर देंगे, लेकिन जनता से धोखा नहीं करेंगे'.
x

उन्होंने कहा कि 'भाजपा अपने आरोपी नेताओं को बचाने में लगी है. वसुंधरा राजे पर माइनिंग घोटाले और ललित गेट के आरोप लगे, लेकिन उन्‍हें बचाने में भाजपा लगी है. रमन सिंह पर भी आरोप लगे हैं, लेकिन पार्टी उन्‍हें बचाती रही है. आनंदीबेन पटेल पर बेटी को सस्‍ती जमीन देने के आरोप लगे हैं, लेकिन उन्‍हें बचाया जा रहा है. कांग्रेस में भी नेताओं पर घोटालों के आरोप लगे, लेकिन उन्हें बचाया जा रहा है. अकाली दल पर भी नशे के धंधे में लगे होने का आरोप है, लेकिन उनका कुछ नहीं किया जाता'.

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news