TOC News
अपने आप को संत बताने वाले आसाराम और उनका बेटा नारायण साईं अपने गुनाहों की सजा भुगत रहा है। दुनिया की आंखों में धूल झोंकते हुए धर्म के नाम पर आसाराम ने महिलाओं और लड़कियों के साथ जिस तरह का कांड करता था, उसके खुलासे के बाद लोग ऐस साधु-संतों पर यकिन करने से भी कतराते हैं।
लेकिन आसाराम अपने इस धंधे को अकेले नहीं चलाता था, इस धंधे में उसका बेटा नारायण साईं भी भरपूर साथ निभाता था। तो वहीं पैसों के दम पर आसाराम और उसके बेटे ने कई गुंडे भी पाल रखे थे, जो धर्म की आड़ में छिपे इन अपराधियों की हिफजत करता था।
हालांकि आसामा के इस धंधे में उसकी बेटी भारती का भी हाथ होता था, पुलिसिया पूछताछ के दौरान आसाराम की बेटी भारती ने इस बात को खुद ही कबूल किया था कि वह अपने पिता आसाराम की कुटिया में लड़कियों को एकांतवास के नाम पर भेजा करती थी और फिर आसाराम उनके साथ घिनौने खेल खेलता था।
भारती ने इस बात को तब कबूल किया था, जब आसाराम पर एक लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा, रेप पीड़िता को आसाराम की बेटी ने ही उनके अहमदाबाद वाले कुटिया में एकांतवास के लिए भेजा था, जहां वह पापी संत के हवस की भेंट चढ़ गई थी।
