TOC NEWS
मुंबई| बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपनी एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि बहुत वायरल हो रही है| बता दें कि सेलिना जेटली दोबारा मां बनने वाली हैं, और अपने इंस्टाग्राम अकाउटं पर वह अक्सर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, लेकिन हाल ही में सेलिना ने अपनी एक न्यूड फोटो शेयर की है|
दरअसल इस तस्वीर में वह न्यूड है और बाथटब में लेटी हैं और उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। एेसा लगता है कि सेलिना अपने प्रैग्नैंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। सेलिना पांच साल के दो जुड़वां बच्चों विंस्टन और विराज की मां हैं। सेलिना ने साल 2011 में बिजनेसमेन पीटर हॉग से शादी की थी
आपको बता दें कि सेलिना ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जानशीन' से की थी। इसके अलावा वो 'नो एंट्री', 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके सेलिना साल 2001 में मिस इंडिया बनी थीं। सेलिना की आखिरी फिल्म 2012 में आई 'विल यू मैरी मी' थी| फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े, राजीव खंडेलवाल, मुग्धा गोडसे थीं।
