Saturday, June 2, 2018

चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिये जारी किये गये विस्तृत निर्देश

TOC NEWS @ www.tocnews.org
भोपाल : प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी का कार्य 9 जून 2018 तक होगा। इसके लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिला कलेक्टर्स को विस्तृत निर्देश जारी किये हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि किसान को टोकन लेने के लिए उपज लेकर आने की आवश्यकता नहीं होगी।
एक किसान से 40 क्विंटल मात्रा की खरीदी के लिए टोकन जारी किये जायेंगे। अपरिहार्य परिस्थिति में 40 क्विंटल से अधिक मात्रा क्रय किये जाने की आवश्यकता होने पर डीएसओ लॉगिन में पृथक से प्रावधान किया जायेगा, जिसका टोकन नंबर भी पृथक होगा। निर्देश में कहा गया है कि अधिक उपार्जन वाले केन्द्रों में कलेक्टर के माध्यम से पृथक अधिकारी नामांकित किये जायें।
प्रदेश की ऐसी कृषि उपज मंडियों और केन्द्रों में, जहाँ उपार्जन कम मात्रा में हो रहा है, वहाँ समिति प्रबंधक को नोडल अधिकारी नामांकित किया जा सकेगा। नोडल अधिकारी को ई- उपार्जन सॉफ्टवेयर में लॉगिन पासवर्ड दिया जायेगा, जो उसके मोबाइल नंबर पर प्रेषित किया जायेगा। कलेक्टर्स को जारी निर्देशों में कहा गया है कि नोडल अधिकारी मंडियों में रहकर टोकन जारी करवायेंगे।
साथ ही, किसानों को टोकन देने के पूर्व संबंधित किसान के परिचय पत्र और आधार कार्ड के माध्यम से वास्तविकता की पुष्टि करेंगे। टोकन 6 जून को दोपहर 12 बजे से 7 जून की मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी किये जा सकेंगे। इस व्यवस्था में कोई किसान टोकन पाने में वंचित रहता है, तो संबंधित कलेक्टर की अनुमति से 8 जून को रात्रि 12 बजे से 9 जून को शाम 5 बजे तक टोकन जारी किये जा सकेंगे।
उपार्जन केन्द्रों पर 7 जून को शाम 5 बजे से सामान्य खरीदी बंद होगी। इसके बाद 9 जून को रात्रि 12 बजे तक टोकन के माध्यम से खरीदी की जायेगी। इन तिथियों के बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति द्वारा अनुमति दी जा सकेगी। संबंधित दिशा-निर्देश सभी उपार्जन केन्द्रों और मंडियों में भेज दिये गये हैं। निर्देशों में यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि संपूर्ण खरीदी व्यवस्था के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये।

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news