Tuesday, October 2, 2018

शिवराज को झटका : देश के सबसे गरीब राज्यों में मध्य प्रदेश पहुंचा चौथे स्थान पर

संबंधित इमेज
TOC NEWS @ http://tocnews.org/
नई दिल्ली l भारत में कुल 29 राज्य हैं जिनमें से कुछ राज्य तो बहुत ही पुराने हैं और कुछ राज्यों का गठन कुछ साल पहले ही हुआ है । आज भारत में बहुत से क्षेत्रों में तरक्की की है लेकिन आज भी भारत के कुछ राज्य ऐसे हैं जो कि बहुत पिछड़े और गरीब है ।
इनमें मध्यप्रदेश का नाम देश के सबसे गरीब राज्यों में चौथे नंबर पर है।यह रिपोर्ट 2015-16 के डेटा के आधार पर तैयार की गई है। इसमें बिहार को सबसे गरीब बताया गया है। इसमें कहा गया है कि इस राज्य में रहने वाली आधे से ज्यादा आबादी गरीब है, इसके बाद झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का नाम शामिल है।
इन राज्यों में आदिवासियों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के बावजूद 50 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी गरीब हैं। इसके विपरित केरल और लक्षद्वीप में गरीबी शून्य है। पूरे देश में 36.4 करोड़ लोग गरीब हैं। 
जबकि इन चार राज्यों में 19.6 करोड़ की आबादी गरीब है। यह खुलासा हुआ है यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) और ओपीएचआई की वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक- 2018 की रिपोर्ट से हुआ है।

यूएनडीपी और ओपीएचआई की रिपोर्ट के अनुसार-

-4 राज्यों में  गरीबी की स्थिति : 17.0% बिहार, 10.5% झारखंड, 9.8% उत्तरप्रदेश, 8.8% मध्यप्रदेश
-1 फीसदी से कम गरीबी वाले 4 राज्य : केरल 0.0% लक्षद्वीप, 0.0% सिक्किम 0.1%, तमिलनाडु 0.2%
-10 मानकों पर बनी रिपोर्ट : शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर, पोषण, बाल मृत्यु दर, स्वच्छ पानी तक पहुंच, खाना पकाने का ईंधन, स्वच्छता, बिजली, आवास व संपत्ति शामिल है।

*विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका*

बता दे मप्र में इसी साल नंवबर-दिसंबर में चुनाव होना है। पहले ही प्रदेश में आरक्षण और एससी-एसटी मुद्दा गरमाया हुआ है। वही सरकार चौथी बार सत्ता बनाने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाए हुए है, ऐसे में चुनाव से पहले आई यह रिपोर्ट से भाजपा सरकार के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।वही इस रिपोर्ट के बाद सीएम शिवराज के उस दावे की पोल खुलते हुए नजर आ रही है, जिसमें वे हमेशा कहते है कि उन्हें मप्र बीमारु राज्य के रुप में मिला था और उन्होंने सत्ता में राज करते हुए इन चौदह सालों में राज्य को समृद्ध और विकसित बनाया है।इस रिपोर्ट के बाद विपक्ष को सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया है। पहले ही आरक्षण, व्यापंम, एट्रोसिटी एक्ट, महिला अपराध, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर घिरी सरकार अब गरीबी को लेकर भी घिरती नजर आ रही है। चुंकी एक हफ्ते के अंदर ही आचार संहिता लगना है, ऐसे में इस रिपोर्ट ने सरकार के चुनावी रंग को भंग करके रख दिया है।

*देश के सबसे गरीब जिलों में मध्यप्रदेश का अलीराजपुर पहले स्थान पर*

देश के 640 जिलों में सबसे गरीब जिला अलीराजपुर चिन्हित हुआ है। यहां की कुल आबादी का 76.5 प्रतिशत आबादी गरीब है। अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार भाजपा के विधायक माधो सिंह डाबर ने स्वीकार किया कि गरीबी के खिलाफ लंबी लड़ाई लडने की जरुरत है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के घने जंगलों में आदिवासी रहते हैं, वह पूरी तरह वन उत्पादों पर निर्भर है, इसलिए यहां गरीबी ज्यादा है।हालांकि अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने जिले को सबसे ज्यादा गरीबी वाले जिला होने से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने अब तक रिपोर्ट देखी नहीं है, यह बात सही है कि यहां के लोग मनरेगा में काम करने की बजाए गुजरात जाना पसंद करते हैं क्योंकि वहां अच्छे पैसे मिलते हैं।

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news