Saturday, November 15, 2025

जनजाति गौरव दिवस-15 नवम्बर 2025 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में करेंगे भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ, प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

 


जनजाति गौरव दिवस-15 नवम्बर 2025 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में करेंगे भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ, प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

जनजाति गौरव दिवस-15 नवम्बर 2025 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में करेंगे भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ

सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036

जबलपुर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ करेंगे। यहाँ जिलों से निकलने वाली जनजातीय गौरव रथ यात्राओं का समागम होगा। बड़ी संख्या में जनजातीय समुदायों के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा और अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ एकत्र होंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम को गुजरात के नर्मदा जिले से संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सभी राज्य इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय गौरव को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदर्शनी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर आधारित है। जनजातीय महानायकों में रानी दुर्गावती, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, टंट्या भील के जीवन और योगदान को भी दर्शाया जायेगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर जनजातीय धर्म गुरुओं का सम्मान करेंगे और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले जनजातीय समाज के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री क्रांति गौड़, राज्य सरकार के सहयोग से लंदन में पढ़ाई कर रहे श्री आसाराम पलवी और श्री रवि मेडा और लिसेस्टर विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे का भी सम्मान होगा।

कथावाचक मुकेश महाराज बना ठग : विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर डेढ़ लाख उड़ाए

“कथावाचक मुकेश महाराज बना ठग : विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर डेढ़ लाख उड़ाए, दिया फर्जी वीज़ा-अब थाने में गूंज रहा ‘महाराज’ का नाम!”

कार्यक्रम में भारत सरकार तथा मध्यप्रदेश द्वारा जनजाति कल्याण की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महानायकों के प्रति सम्मान प्रदर्शन करते हुए उनसे संबंधित पोस्टर, डिजिटल विषय वस्तु प्रदर्शित किया जाएगा। जनजातीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। 'एक जिला-एक उत्पाद' योजना में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, आजीविका मिशन के स्टॉल, जनजातीय युवा उद्यमियों के स्टार्टअप, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न, पशुपालन, मत्स्य पालन, वनोपज का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बैगा, कोल, गोंड भारिया और सहरिया जनजाति के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान करेंगे। सम्मानित होने वालों में पद्मश्री श्री अर्जुन सिंह धुर्वे, पद्मश्री भज्जू सिंह श्याम, श्रीमती फुलझरिया बाई , श्रीमती उजियारो बाई, सुश्री रागिनी मार्को, सुश्री सुष्टि सिंह शामिल है। कक्षा 10 वीं और 12वीं के जनजाति छात्र-छात्राओं को शंकर शाह, रानी दुर्गावती मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार के लिए सम्मानित किया जाएगा।

डॉ. संजय मिश्रा प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की विभागीय जांच एक माह में पूरी करने के आदेश

डॉ. संजय मिश्रा प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की विभागीय जांच एक माह में पूरी करने के आदेश

मुख्यमंत्री करेंगे निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण -

मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिंदवाड़ा के हर्रई, खमारपानी और दमुआ में सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही जबलपुर की कुंइम तहसील में संयुक्त तहसील अनुभागीय अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और 14 विभिन्न श्रेणी में विभागीय आवास का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे, उसमें 100 सीटर बालक एवं 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन हर्रई जिला छिंदवाड़ा, 100 सीटर बालक एवं 100 सीटर बालिका छात्रावास भवन अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा, 50 सीटर बालक एवं 50 सीटर बालिका छात्रावास भवन मलाजखंड जिला छिंदवाड़ा और 50 सीटर बालक एवं 50 लीटर बालिका छात्रावास भवन परसवाड़ा जिला छिंदवाड़ा और संभागीय कार्यालय भवन का निर्माण शामिल है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर FIR की मांग, आदिवासियों को जंगल की जमीन पर अतिक्रमण के लिए उकसाने का आरोप

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर FIR की मांग, आदिवासियों को जंगल की जमीन पर अतिक्रमण के लिए उकसाने का आरोप

प्रतिभाएं होंगी सम्मानित -

डिंडोरी जिले के समनापुर विकासखंड के धुरकुटा गांव के पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे लोक गीतों और नृत्य को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रसिद्ध है। डिंडोरी के करंजिया विकासखंड के पाटनगढ़ के पद्मश्री भज्जू सिंह श्याम गोंडी भित्ति चित्रकला के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए जनजातीय समुदाय में पारंपरिक रूप से प्रचलित चित्रकला को गांव-गांव और क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए कैनवास पर गोंडी चित्रकला को नई पहचान दिलाई है।

डिंडोरी के समनापुर विकासखंड के गौरा कन्हरी गांव की श्रीमती फुलझरिया बाई को देशज अनाज के बीजों के संग्रहण और उत्पादन में वृद्धि करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसी विाकसखंड के इसी पौड़ी किवाड़ गांव की श्रीमती उजियारो भाई को जल संरक्षण के सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सुश्री रागिनी मार्को को 2023-24 में आर्चरी खेल में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उच्च प्रदर्शन के लिए विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया। सुश्री सृष्टि सिंह को आर्चरी खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रैंड प्रिक्स भूटान में एक स्वर्ण पदक एवं आश्चर्य वर्ल्ड कप स्टेज 4 में भाग लिया।

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news