Thursday, July 8, 2010

होशंगाबाद : कुख्यात बदमाश राजा उर्फ सागर तिवारी जिलाबदर

ब्यूरों प्रमुख// सुरिन्दर सिंह अरोरा (होशंगाबाद //टाइम्स ऑफ क्राइम)

जिले में अपराधों पर नियत्रंण लगाने का हर संभव प्रयास जिले की तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक रूचिवर्धन द्वारा किया जा रहा है जन सुनवाई में आ रहे गंभीर मामलों पर भी तीव्र कार्यवाही की जाकर आवेदक को न्याय एवं अपराधी पर कार्यवाही की जा रही है हाल ही में दिनांक 22/06/10 को प्रार्थी सुधीर खरे निवासी चिंतामन गली शनिचरा मोहल्ला ने जनसुनवाई में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष उपस्थित होकर लिखित शिकायत किया था कि उसके मकान चिंतामन गली शनिचरा मोहल्ला होशंगाबाद में आज से करीब 3/4 माह पहले मकान का ताला तोड़कर अज्ञात 8/10 व्यक्तियों द्वारा मकान में जबरन कब्जा कर ताला डाल दिया है। तथा मकान में रखा सामान भी चोरी कर लिया है जो शिकायत जांच श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को जांच हेतु दी गई शिकायत पत्र की जांच पर पाया गया कि कुख्यात बदमाश राजा उर्फ सागर तिवारी द्वारा अपने साथी सिरीश गौरव, राजेन्द्र चौरे, सचिन शर्मा व अन्य के द्वारा सूने मकान का ताला तोड़कर मकान में कब्जा कर लिया था। जो जांच पर अप।क्र।526/10 धारा 448,452,457,380 ताहि। का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना पर प्रकरण में राजा तिवारी को गिरफतार कर सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया जो न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है। आरोपी राजा उर्फ सागर आत्मज भगवानदास तिवारी के साथी सिरीश गौरव, राजेन्द्र चौरे, सचिन शर्मा भी गिरफतार किए गए हैं।राजा तिवारी होशंगाबाद के कुख्यात बदमाश टमन्टू उर्फ प्रशांत तिवारी का साथी है टमन्टू के साथ इसने कई अपराध घटित किए हैं जिसमें एक प्रकरण में 10 साल की सजा हुई है इसके द्वारा अपने साथियों के साथ एक होकर दूसरों के मकान में कब्जा करना, लूट, अड़ीबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, हथगोला चलाना इत्यादि के कारण आम जनता में दहशत फैलाकर भयभीत कर जबरन अड़ीबाजी करना है।वर्ष 2003 से 2010 तक लगभग 20 अपराधिक प्रकरण लूट, अड़ीबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, अवैध विस्फोटक पदार्थ इत्यादि अपराध घटित किए है तथा इसके विरूद्ध धारा 110 जा।फौ। के तहत एवं जिलाबदर की कार्यवाही की गई इसकी बढ़ती अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए दिनांक 5/12/09 को निगरानी खुलने के उपरांत भी बढ़ती अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए वर्ष 2009 में पुन: जिलाबदर पेश किया गया था। जो जिला दंडाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 28/06/10 को एक साल के लिए जिला होशंगाबाद एवं सरहदी जिला हरदा, रायसेन, बैतूल, सीहोर, नरसिंहपुर की सीमा से बाहर रहने हेतु जिलाबदर किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले मे पुलिस अधीक्षक रूचिवर्धन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अपराधो पर नियत्रंण रखने एवं अपराधिक गतिविधियो में लिप्त बदमाशो पर लगातार की जा रही कड़ी कार्यवाही से अपराधी तत्वो मे हड़कम्प मच गया है।

-----------------------------------------------------------------------------------

राजा उर्फ सागर आत्मज भगवानदास तिवारी उम्र 23 साल निवासी राजा मोहल्ला, होशंगाबाद

--------------------------------------------------------------------------------------

क्र अप।क्र। धारा रिमार्क1। 968/03 324,323,506,ताहि. 2. 245/05 307,308 ताहि. 3. 31/06 109 जा.फौ. 4. 401/06 327,341,294,323,506,34 ताहि. 5. 404/06 327,294,506,34,323 ताहि. 3,5 विस्फोटक अधि. 6. 426/06 294,506,34,323ताहि.3,5विस्फोटक अधि. 7. 427/07 327,294,323,506,34 ताहि. 8. 445/07 327,147,148,149 ताहि. 25 आम्र्स एक्ट 10 साल सजा 9. 18/07 110 जा.फौ. 10. 237/08 323,294,506 ताहि. 11. 332/08 327,323,294 ताहि. निर्णय 25.06.08 राजीनामा 12. 14/08 110 जा.फौ. 13. 06/08 जिलाबदर 14. 936/08 327,294,506,34 ताहि. 15. 62/08 110 जा.फौ. 16. 343/09 341,323,294,506,34 ताहि. 17. 631/09 327,341,506,34 ताहि. 18. 652/09 147,341,323,294,506 ताहि. 19. 404/09 107,116(3) जा.फौ. दिनांक 27.08.09 20. 526/10 448 आईपीसी

ब्यूरों प्रमुख से सम्पर्क : 99939 93300

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news