सिटी चीफ (बैरागढ़ // टाइम्स ऑफ क्राइम)
बैरागढ़. जहां विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई पर अंकुश है, जहां कलैक्टर द्वारा एक पेड़ काटने पर एक मानव हत्या का दर्जा दिया गया है ओर उतनी ही सजा का भी प्रवधान नियुक्त किया गया है। तथा यह भी कहा गया है कि आवश्यकता पडऩे पर पेड़ों को स्थानान्त्रित किया जावेगा। वहीं इसका नजारा बैरागढ़ सडक़ चौड़ीकरण करते हुए देखने को मिला वहीं इसके विपरित शासन के नियमों की विभाग द्वारा धज्जिया उड़ाते हुए कर्मीयों द्वारा सरे आम एशोआराम हेतु बैरागढ़ विसरजन घाट पर पार्क के बनने की योजना को लेकर जिन्दा लगभग 40 पेड़ों को काट कर मृत्यु के घाट विभाग के अधिकारी तिवारी के निर्देशानुसार कार्य को अंजाम दिया गया। संवाददाता से हुई मोबाईल पर बातचीत में विभागधिकारी तिवारी ने कहा कि यहां विसरजन घाट पर एक पार्क का निमार्ण कार्य होना है जिसके चलते 40-45 पेड़ों को काटना पड़ा है संवाददाता के अगले सवाल पूछंने पर फोन काट लिया गया। क्या यह नियम केवल अधिकारियों के द्वारा ही बनाये व उल्लंघन किये जाते है। क्या कोई पेड़ किसी सामान्य व्यक्ति के जीवन में बाधा बनता है तो वह सजा का हकदार क्यों। पेड़ों के काटने की वास्तव प्रतिक्रिया क्या है।
times of crime mo 09893221036

