Wednesday, August 21, 2013

दिल दहला देता है ये हादसा, 37 लोगों की मौत

toc news internet channel

पटना. बिहार के खगड़िया में राजरानी एक्सप्रेस से कटकर करीब 37 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों में 30 महिलाएं, चार बच्चे और तीन पुरुष हैं। यह घटना खगड़िया के बदलाहाट और धमाराघाट के बीच में हुई। हादसा ट्रेन के सहरसा से पटना जाते समय हुआ। यह ट्रेन खगड़िया से पटना जा रही थी। यह हादसा सुबह 9 बजे हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी 37 लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। 

इससे गुस्साए लोगों ने पहले तो ड्राइवर की पीट-पीट कर और धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद ट्रेन को आग लगा दी जिसमें ट्रेन के एसी कोच समेत कम से कम दस डिब्बे जलकर खाक हो गए, गार्ड को भी गुस्साए लोगों ने काफी पीटा, जिससे उसकी हालत भी गंभीर हो गई। गुस्साए लोगों के डर से रेलवे, स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सके थे। गुस्साए लोगों के डर फायर ब्रिगेड की टीम कोपरिया स्टेशन पर रुक गई थी। मौके पर पहुंचे स्थानीय डीएम परवेज आलम की टीम को भी गुस्साए लोगों ने मौके से खदेड़ दिया था। गुस्साए लोगों ने सहरसा से समस्तीपुर जा रही पैसेंजर समेत दो पैसेंजर ट्रेनों में भी आग लगा दी थी। हादसे के बाद रेलवे ने सहरसा व कटिहार से मेडिकल ट्रेनें भेजी थीं लेकिन वह भी स्थानीय लोगों के गुस्से से घबराकर वह भी मौके पर नहीं पहुंच सके थे।

हादसे के बाद सामने आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हादसे की जिम्मेदार रेलवे है। उन्होंने रेलवे से मृतकों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपए और नौकरी देने की मांग की। जद-यू नेता शरद यादव शरद यादव का कहना था कि रेलवे लाइन के पास कात्यायनी देवी का मंदिर है जिसके पास काफी लोग खड़े थे। करीब 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन आई। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पीड़ितों को हादसे का मुआवजा जल्द दिलाने की कोशिश होगी। पीएम मनमोहन सिंह ने गृह मंत्रालय को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। बिहार के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एसके भारद्वाज ने कहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की। और घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने हादसे के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतना बड़ा मेला चल रहा था तो सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

सोमवारी मेले और कांवड़ियों की भी़ड़ बनी ट्रेन का शिकार
सोमवार होने की वजह से रेलवे लाइन के पास बने मंदिर में काफी भीड़ थी। सूत्रों के मुताबिक मरने वालों में कांवड़िए भी शामिल थे जो कात्यायनी मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण कांवरियों की ज्यादा भीड़ थी। इस दिन वहां सोमवारी मेला भी लगता है। ऐसे में लोग सीधे रेलवे ब्रिज की जगह लाइन पार कर रहे थे, इसी बीच राजरानी एक्‍सप्रेस धड़धड़ाते हुए यहां आ गई। इस ट्रेन का यहां स्‍टापेज नहीं था।

प्रत्यक्षदर्शी प्रखंड शिक्षा अधिकारी नित्यानंद ठाकुर ने बताया कि आक्रोशित लोगों ने चालक और गार्ड के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि ट्रेन स्टेशन पर रूकती नहीं थी, इसके बावजूद ट्रैक पर भारी तादाद में कांवरिए थे। ट्रेन की रफ्तार तेज थी, जिससे उसकी चपेट में आकर कई कांवरियों की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रेन के कई बोगियों में आग लगा दी। बता दें कि नित्यानंद उसी ट्रेन में सवार थे

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news