Saturday, January 25, 2014

आईबी विभाग में भर्ती को लेकर हुई लाखो की वसूली

दो जिलो की पुलिस के बीच उलझा मामला
toc news internet channel

बैतूल: भारत सरकार की खूफिया जांच ऐजेन्सी आईबी के 12 पदो की भर्ती को लेकर सरकारी नौकरी का लालच देकर 12 बेरोजगार युवको से लाखो रूपयो में पैसा वसूला गया। युवको ने झांसे में आकर अंक सूची और फोटो के साथ पैसा भी दे दिये। काफी इंतजार के बाद जब भारत सरकार के आईबी विभाग से कोई बुलावा पत्र बेरोजगार युवको को नहीं मिला तो उन्होने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू करी तो फर्जीवाड़े का पता चला। इस फर्जीवाड़े में जिला बैतूल के युवक शिकार बने हैं तो फजीवाड़ा करने वाले जिला छिन्दवाड़ा के हैं जिन्होने इस अपराधिक काम को बैतूल के दो व्यक्यिो के माध्यम से ही अंजाम दिया। मामले की शिकायत पुलिस के पास की गई। अब मामला बैतूल पुलिस से वैधानिक कार्यवाही हेतु छिन्दवाड़ा भेजा गया हैं। छिन्दवाड़ा पुलिस को न जाने एैसा क्या मिल गया हैं कि वहां भी पुलिस केवल जांच करने तक ही सीमित हैं। कानून के जांनकार इसे दण्ड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानो का हनन बता रहे हैं।

क्या हैं मामला

जिला बैतूल के पुलिस चौकी मासोद के अंतर्गत ग्राम हिवरखेड की घटना की शुरूआत हैं। वर्ष 2011 में ग्राम हिवरखेड़ निवासी महादेव माकोड़े ने ग्राम के रमेश कुम्भारे को भारत सरकार के आईबी विभाग में 12 पदो की भर्ती की जानकारी देकर सरकारी नौकरी में लगाने के लिए पैसे से सक्षम युवको की जानकारी मांगी तो रमेश कुम्भारे ने ग्राम हिवरा थाना आठनेर निवासी नंदकिशोर बारस्कर को जानकारी दी। इसके बाद नंदकिशोर बारस्कर ने नौकरी की तलाश में भटक रहे बेरोजगार युवको की तलाश की तो ग्राम हिवरा, जीनदनोरा के युवको से संपर्क किया। युवको ने सरकारी नौकरी में लगने के लिए अंकसूची, फोटो और पैसा लेकर नंदकिशोर एवं महादेव माकोड़े के साथ छिन्दवाड़ा जिले के पाढर्ऩा निवासी दिनेश व कृष्णा को ले जाकर दिए थे। इस कहानी का सबसे रोचक बात यह हैं कि नंदकिशोर स्वयं भी सरकारी नौकरी चाहता था। पुलिस अधीक्षक बैतूल से की गई शिकायत के तहत 12 युवको ने करीब कोई 10 लाख 80 हजार रूपए नगद नौकरी के नाम पर चुकाए हैं। 

पुलिस कार्यवाही पर सवाल

भारत सरकार के आईबी विभाग से जब बुलावा पत्र नहीं मिला तो ग्राम हिवरा, जीनदनोरा एवं हिवरखेड़ के बेरोजगार युवको ने नंदकिशोर बारस्कर एवं महादेव माकोड़े से अपने अपने पैसे वापस मांगने लगे। युवको को जब पैसा वापस नहीं मिला तो उन्होने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही। नंदकिशोर ने युवको को बताया कि दिनेश ने मुझे भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पांढर्ऩा का 3 लाख 17 हजार रूपए  तथा संतोष वाघमारे को 3 लाख रूपए का चैक दिया गया हैं जिससे सभी की रकम का भुगतान हो जायेगा। एसबीआई, शाखा, आठनेर से जब चैंक का अपर्याप्त राशि के चलते अनादरण हो गया तो युवको की नाराजगी को देखते हुए नंदकिशोर बारस्कर ने खुद का बचाव करते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल को वर्ष 2013 में शिकायत की। पुलिस चौकी मासोद ने मामले की जांच करते हुए केवल गवाहो के ब्यान दर्ज किए जिसमें नंदकिशोर बारस्कर एवं महादेव माकोड़े से पूछताछ कर छोड़ दिया गया। पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया।

मामले का स्थानांतरण

पुलिस चौकी मासोद द्वारा घटना का स्थल बैतूल जिले का नहीं मानते हुए पांढुर्ना का मानते हुए अपराधिक प्रकरण को पुलिस अधीक्षक बैतूल कार्यालय से छिन्दवाड़ा स्थनांतरण कर दिया गया। पुलिस थाना पांढुर्ना ने भी अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही करने के बजाए मामले में जांच की और नंदकिशोर बारस्कर के ब्यान दर्ज कर मामले को ही बंद कर दिया गया। छिन्दवाड़ा और बैतूल पुलिस केवल जांच कर रहीं हैं लेकिन अपराध कायम कोई भी पुलिस नहीं कर रहीं हैं। पीडि़त युवको को केवल कानून और न्याय का सहारा हैं जो कि उन्हे नहीं मिल पा रहा हैं और कानून और न्याय का उद्देश्य भी पूरा नहीं हो पा रहा हैं। युवक बताते हैं कि नंदकिशोर बारस्कर और महादेव माकोड़े से धोखाधड़ी करने वाले दिनेश और कृष्णा लगातार संपर्क में हैं। अपराध विधि के जानकार जिला अभिभाषक संघ के सचिव अनूप सोनी अधिवक्ता बताते हैं कि इस अपराधिक घटना के बैतूल एवं छिन्दवाड़ा जिला के अंतर्गत दो घटना स्थल हैं। शिकायत बैतूल पुलिस को की गई थी, इसलिए पुलिस चौकी मासोस को अपराध पंजीबद्ध कर तहकीकात करना चाहिए था। कानून के लम्बे और मजबूत हाथ जब तक दिनेश और कृष्णा को अपने शिकंजे में नहीं कस लेते हैं तब तक तो ना जाने कितने बेरोजगार युवक धोखाधड़ी का शिकार होकर अपनी जमा पूंजी से हाथ धोते रहेंगे?

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news