TOC NEWS
नई दिल्ली (10 फरवरी): केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय त्यागी को मार्केट रेग्युलेटर सेबी का चीफ नियुक्त कर दिया है। सरकार ने उनको 5 साल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है। त्यागी हिमाचल प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईएएस हैं। वह 2014 से इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट में कैपिटल मार्केट डिवीजन का काम देख रहे हैं। अजय त्यागी फाइनेंस मिनिस्ट्री में इकोनॉमिक अफेयर्स एडिशनल सेक्रेटरी हैं।
त्यागी के अलावा सेबी प्रमुख के लिए पावर सेक्रेटरी पी के पुजारी का नाम आगे था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा प्रमुख यू के सिन्हा की जगह लेने के लिए सेलेक्शन पैनल ने इनका नाम आगे किया था। सिन्हा का कार्यकाल 1 मार्च को पूरा होगा। वह 2014 से इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट में कैपिटल मार्केट डिवीजन का काम देख रहे हैं। पैनल ने पिछले महीने इस पद के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए थे। इसके बाद इन 8 में से 3 उम्मीदवार चुने गए। मौजूदा लेबर सेक्रेटरी भी इस दौड़ में शामिल थे। हालांकि आखिर में त्यागी को इस पद के लिए चुना गया।
