TOC NEWS
नई दिल्ली नोटबंदी पर मोदी सरकार का पुरजोर समर्थन करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से पूछा है कि अब तक कितना काला धन आया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में नीतीश ने कहा, ‘अब हमलोग भी पूछ रहे हैं, अब तो पूछा ही जाना चाहिए कि कितना काला धन आया? फेक करंसी थी उसका क्या हुआ?’ बिहार के सीएम ने कहा कि सवाल है कि कितना काला धन बाहर आया, किस हद तक ये हिट हुआ? क्या रोडमैप है?’
पीएम मोदी शुक्रवार को बिजनौर में चुनावी रैली संबोधित कर रहे हैं। मोदी यहां विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। यह हैं उनके भाषण के कुछ मुख्य बिंदु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को बिजनौर पहुंचे और एक जनसभा को संबोधित किया।
1.जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने इशारों में कहा कि गुगल पर सबसे ज्यादा चुटकुले कांग्रेस नेता के हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बचकाना हरकतें खत्म नहीं हो रही हैं।
2.मोदी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिससे सब किनारा करते हैं उसे उन्होंने गले लगा लिया। मोदी ने कहा कि मैं अखिलेश यादव को पढ़ा-लिखा नौजवान समझता था, लेकिन अखिलेश ने कांग्रेस को गले लगाकर गलती की।
3.पीएम मोदी ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एसपी नेता रेप को छोटी गलती कहते हैं, रेप को छोटी गलती बताने वाले लोगों को क्या सुरक्षा देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब बहन बेटियों की बात आती है तो यहां के मुख्यमंत्री मीडिया को गाली देते हैं।
4. सपा- कांग्रेस गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए मोदी बोले एक कुनबे ने देश को तबाह किया और एक कुनबे ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया, अगर दोनों एक हो गए तो कुछ भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी नहीं है एक कुनबा है, ये दो दलों का नहीं दो परिवारों का गठबंधन।
5.मोदी ने कहा जितने लोग मायावती के साथ बदनाम थे। अखिलेश जी ने आकर उन्हीं लोगों को अच्छे पदों पर बिठा दिया।
6. मोदी ने कहा सपा सरकार गन्ना किसान की विरोधी है। इस सरकार ने गन्ना किसानों का बीमा कराकर किसानों को लूटा। हम फसल बीमा योजना का दुरुपयोग नहीं होने देंगे।
7. पीएम ने कहा कि सरकार गरीबों, पीडि़तों की रक्षा के लिए होती है। यूपी सरकार सज्जनों की रक्षा करने वाली नहीं है। मां-बेटियों की रक्षा करने वाली नहीं है। यूपी ने ताकत दी तभी देश को ताकत मिली। आज यूपी में परिवर्तन की आंधी चल रही है।
8.बीजेपी की सरकार आते ही निर्दोषों पर केस करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया गया। गुंडों का विरोध करने वालों को जेल में डाला गया। यूपी सरकार कानून का दुरुपयोग कर रही है। समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर झूठे आरोप लगाए। अखिलेश ने पुलिस को अपनी पार्टी के काम में लगाया।
9.पीएम ने कहा कि बीजेपी संत रविदास के रास्ते पर चल रही है। संत रविदास ने बिना भेदभाव सबको अपनाया। संत रविदास ने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। बीजेपी सरकार विकास की राजनीति करती है। अब 11 मार्च को अखिलेश का कच्चा चिट्ठा खुलेगा।
10.मोदी ने कहा भाजपा की सरकार बनते ही हर जिले में ‘चौधरी चरण सिंह कल्याण कोष’ की 800 करोड़ रुपये से रचना की जायेगी।
