TOC NEWS
विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी सक्रिय हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी ने बिजनौर में रैली की। उसके बाद पीएम मोदी ने हरिद्वार में रैली को संबोधित किया। हरिद्वार में पीएम मोदी की रैली में लाखों का हुजूम उमड़ा था। पीएम ने वहां पर भी कांग्रेस और राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। हरिद्वार में पीएम मोदी की रैली में लगे नारे पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए दो इंजन चाहिए। केंद्र सरकार के साथ बीजेपी की सरकार अगर यहां भी आ जाती है तो विकास का काम तेज होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने देवभूमि को बर्बाद किया। सर्जिकल स्ट्राइक पर कुछ लोग कर रहे राजनीति पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया है, फिर भी कुछ लोग हैं, जो कि इस पर भी राजनीति कर रहे हैं। मोदी ने नोटबंदी इसलिए है कि जिन्होंने 70 साल तक लूटा है उन्हें उनका वापिस दिला सकूं। जिन्होंने सत्ता में रहकर गरीबों का लूटा है उनके खिलाफ मेरी लड़ाई है, ना कि छोटे व्यापारियों के खिलाफ।
बहुत करीब से जानता हूं गरीबी को मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि गरीबी क्या होती है, मैं गरीबी में बड़ा हुआ हूं। इसलिए यह केंद्र सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। विरोधियों को पता है कि ढाई साल में मोदी गरीबों के लिए लड़ रहा है। मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास के लिए बीजेपी का चुनाव जीतना जरुरी है। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आप अपनी जुबान संभाल के रखो नहीं तो मेरे पास आपकी पूरी जन्मपत्री पड़ी है।