TOC NEWS
इन दिनों बिहार में कई भोजपुरी फिल्में निर्माणाधीन हैं। इनमें कई लव सीन भी हैं। बिहार के छोटे लाकेशन्स पर लव सीन्स की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को परेशानी का समाना करना पड़ता है।
पटना । भाेजपुरी फिल्मों का बजट बॉलीवुड से कम होता है। इनकी शूटिंग के आउटडेार लोकेशन्स बड़े देशी-विदेशी टूरिस्ट स्पॉट नहीं होते। ये फिल्में स्थानीय स्तर पर फिल्माई जाती हैं, जहां भारी भीड़ एकत्र हो जाती है। इस कारण लव सीन शूट करने में एक्ट्रेस परेशान हो जाती हैं। खासकर जब एक ही सीन का कई बार रीटेक हो।
फिल्म में शूटिंग के दौरान सही शॉट नहीं होने पर एक्टर व एक्ट्रेस को सीन को फिर शूट करना पड़ता है। छोटे शहरों की कस्बाई भीड़ के सामने लव सीन शूट करना परेशानी का सबब है। कोई मोबाइल से वीडियो बनाने लगता है तो कोई फोटो लेता है। फिर भी शूटिंग तो करनी ही होती है।
एक एक्ट्रेस ने नाम नहीं देने के आग्रह के साथ कहा कि बड़े शहरों के खुले वातावरण में लव सीन शूट करने में परेशानी नहीं होती, लेकिन छोटे शहरों के बंद वातावरण के लोगों के लिए यह बड़ी बात हो जाती है। वे परेशानी का सबब बन जाते हैं।
