TOC NEWS
इस घिनौने अपराध के लिए तुर्की पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए दोनों युवकों पर 75 हजार का जुर्माना लगाया है।
नई दिल्ली। ''इंसानियत'', इस शब्द को बड़े-बड़े अक्षरों में 50 बार लिखिए और काट दीजिए। इसलिए क्योंकि इसका वजूद खतरे में है। जी हां इस खबर को पढ़ने के बाद इंसानियत शर्मसार होकर खुदकुशी कर लेगी। मामला तुर्की के इस्पार्टा शहर का है। यहां दो युवकों ने सेल्फी को परफेक्ट बनाने के लिए एक कुत्ते के दोनों कान काट दिए। सेल्फी लेने के बाद युवकों ने फोटो को सोशल मीडिया पर डाला। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि उस फोटो को लोगों ने लाइक किया और जमकर कमेंट भी किया।
इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह का विधानसभा क्षेत्र में रेत के अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले
इस घिनौने अपराध के लिए तुर्की पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए दोनों युवकों पर 75 हजार का जुर्माना लगाया है। हालांकि तुर्की में जानवरों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं ने आपत्ति दर्ज करायी है। खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है। आलोचना में लिखा जा रहा है इन दोनों युवकों के कान काटकर कुत्तों को खिला देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अश्लील डांस वीडियो, जिसे देखकर उड़ जाएँगे आपके होश
आपको बता दें कि तुर्की में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी जानवरों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध सामने आते रहे हैं। मिशिगन हुमन सोसाइटी ने इस तरह की जानकारी देने वाले को करीब 16000 इनाम देने की घोषणा की है। मिशिगन हुमन सोसाइटी जानवरों को हिंसा से बचाने का काम करती है।
