TOC NEWS
रांची : भाई-बहन के रिश्ते को दागदार बनाने के लिए एक भाई तुला हुआ है। वह अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पिछले छह माह से दवाब डाल रहा है। भाई-बहन के रिश्ते को दागदार बनाने के लिए एक भाई तुला हुआ है।
वह अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पिछले छह माह से दवाब डाल रहा है। लेकिन बहन और उसके मां-बाप के विरोध के कारण वह सफल नहीं हो सका है। बहन सीमा कुमारी (बदला हुआ नाम) डरी-सहमी है।
सीमा को डर है कि उसका भाई सुधीर राय उसकी इज्जत लूट सकता है। इसी डर के कारण उसने अपने बचाव में पतरातू थाने को लिखित शिकायत की है।
लेकिन, पुलिस आरोपी से मिलीभगत के बाद पीड़िता और उसके घरवालों को ही अंदर डाल देने की बात कहकर भगा देती है। यह मामला झारखंड राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के पास पहुंचा। पीड़िता ने आवेदन देकर सदस्य डॉ मनोज कुमार को सारी बातें बताई।
डॉ कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ एसपी आलोक प्रियदर्शी से फोन पर बात कर अविलंब कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पीड़िता सातवीं की छात्रा है।
