Wednesday, June 7, 2017

NDTV ने डिलीट किया केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा का ब्‍लॉग, लोगों ने पूछा कहां गई पत्रकारिता ?

NDTV ने डिलीट किया केजरीवाल के खिलाफ कपिल मिश्रा का ब्‍लॉग, लोगों ने पूछा कहां गई पत्रकारिता ? के लिए चित्र परिणाम
TOC News , 7 Jun. 2017

NDTV ने कपिल मिश्रा के ब्‍लॉग को अपनी वेबसाइट से डिलीट कर दिया है। उन्‍होंने ये ब्‍लॉग दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लिखा था।

NDTV ने आम आदमी पार्टी के निष्‍कासित नेता और दिल्‍ली सरकार के बर्खास्‍त मंत्री कपिल मिश्रा के एक ब्‍लॉग को अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया था। लेकिन, अब कपिल मिश्रा के ब्‍लॉग को NDTV ने डिलीट कर दिया है। इसके बाद से एनडीटीवी सवालों के घेरे में आ गया है। 
लेागों ने एनडीटीवी से सवाल किया है कि उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया। क्‍या कपिल मिश्रा के ब्‍लॉग को सिर्फ इसलिए डिलीट किया गया क्‍योंकि वो दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पोल खोलने वाला था।
अभी सोमवार को ही सीबीआई ने एनडीटीवी के मालिक प्रणव राय के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के विरोध में अरविंद केजरीवाल खुलकर NDTV के साथ आ गए थे।
ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किया है कि क्‍या आपकी यही पत्रकारिता है। कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लिखे अपने इस ब्‍लॉग उन पर ना सिर्फ भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए थे बल्कि ये भी बताने की कोशिश की थी कि वो मुद्दों को कैसे भटकाते हैं। NDTV की वेबसाइट से ब्‍लॉग डिलीट किए जाने के बाद कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एनडीटीवी को एक ट्वीट भी किया।
जिसमें उन्‍होंने लिखा है कि "बहादुर एनडीटीवी ने AK (अरविंद केजरीवाल) की सच्चाई वाला मेरा ब्लॉग बिना बताये हटाया। AK का नाम आते ही NDTV के लिए सिर्फ बागों में बहार है।" उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया ने एनडीटीवी की खूब चुटकी ली है। उनकी पत्रकारिता और ईमानदारी पर सवाल खड़े किए।
NDTV ने सोमवार को ही अपनी हिंदी वेबसाइट पर कपिल मिश्रा के ब्‍लॉग को पब्लिश किया था। जिसका शीर्षक था "ये हैं केजरीवाल के ब्रह्मास्‍त्र"। इस ब्‍लॉग के जरिए कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के झूठ और फरेब को उजागर करने का दावा किया था। इसके साथ ही उनके तमाम षणयंत्रों के बारे में भी लिखा था। कपिल मिश्रा ने अपने इस ब्‍लॉग में इशारों ही इशारों में खुद के कत्‍ल की साजिश में केजरीवाल के शामिल होने का भी आरोप लगाया।
इतना ही नहीं उन्‍होंने ये भी दावा किया था कि कुमार विश्वास को अवैध संबंध के आरोपों में फंसाने के लिए जो मेल भेजा गया था। वो भी केजरीवाल के घर से ही भेजा गया था। यानी उन्‍होंने कुमार विश्‍वास को अवैध संबंधों के षणयंत्र में फंसाने का आरोप लगाया।
मिश्रा ने अपने ब्‍लॉग में लिखा था कि केजरीवाल ने जिन हथियारों का इस्‍तेमाल करते हुए अन्‍ना हजारे को धोखा दिया, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे नेताओं को आम आदमी पार्टी से बाहर निकाला गया, संतोष कोली को खामोश कर दिया गया, वही तरीके उन पर भी अपनाए जा सकते हैं। इसके अलावा उन्‍होंने अपने ब्‍लॉग के जरिए केजरीवाल कई और संगीन आरोप लगाए थे। 
कपिल मिश्रा के इस ब्‍लॉग को काफी सनसनीखेज माना जा रहा था। ऐसे में NDTV की ओर से इस ब्‍लॉग को हटाए जाने पर नया विवाद खड़ा गया है। लोगों का ये तक कहना है कि केजरीवाल के दवाब में एनडीटीवी ने इस ब्‍लॉग को अपनी वेबसाइट से डिलीट किया है। प्रणव राय के खिलाफ सीबीआई की छापेमारी के बाद दोनों के बीच समझौता हुआ है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई आरोप लगे हैं।

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news