Sunday, October 7, 2018

सम्पूर्ण नरसिंहपुर जिला कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित

सम्पूर्ण नरसिंहपुर जिला कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित के लिए इमेज परिणाम
TOC NEWS @ http://tocnews.org/
ब्यूरो चीफ गाडरवाराजिला नरसिंहपुर // अरुण श्रीवास्तव : 91316 56179
गाडरवारा लाउड स्पीकर का उपयोग रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा नरसिंहपुर, 07 अक्टूबर 2018. विधानसभा निर्वाचन 2018 को दृष्टिगत रखते हुए जिला दंडाधिकारी अभय वर्मा ने सम्पूर्ण नरसिंहपुर जिले को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत आदेश जारी किया गया है।
इस सिलसिले में जारी आदेश में कहा गया है कि सम्पूर्ण निर्वाचन अवधि के दौरान निर्वाचन प्रचार- प्रचार के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के वाहन आदि पर रखे गये लाउड स्पीकर का प्रयोग ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच किसी भी स्थान पर नहीं किया जा सकेगा। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सक्षम अधिकारी से अनुमति लेकर ही लाउड स्पीकरों का उपयोग किया जा सकेगा।   
चुनाव प्रचार- प्रसार के दौरान वाहनों आदि पर केवल लाउड स्पीकर का उपयोग ध्वनि विस्तारक यंत्र के रूप में किया जा सकेगा। डीजे व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र इस कार्य के लिए उपयोग में नहीं लाये जा सकेंगे। सार्वजनिक सभा या जुलूस के उद्देश्य से लाउड स्पीकर का प्रयोग करने के लिए सरकारी अधिकारियों से पूर्व में लिखित अनुमति प्राप्त करना होगी। अनुमति देते समय यह सुनिश्चित किया जायेगा कि लोक शांति और प्रशासन में इससे कोई बाधा नहीं हो रही है। अनुमति देते समय किसी राजनैतिक दल या अभ्यर्थी के साथ पक्षपात या किसी के विरूद्ध भेदभाव नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जायेगा।       
सभी लाउड स्पीकरों का उपयोग, चाहे वह सामान्य प्रचार हो या सार्वजनिक बैठकों, जुलूसों में हो और चलती हुई गाड़ियों या अन्य प्रकार से हो। इसमें उल्लेखित नियंत्रित घंटों के दौरान ही लाउड स्पीकर उपयोग किया जायेगा और इसके बाद कदापि नहीं। निर्धारित समय के बाद या लिखित अनुमति के बगैर लाउड स्पीकरों का प्रयोग करने पर लाउड स्पीकरों के साथ उससे संबंधित सभी उपकरणों को जप्त कर लिया जायेगा।       
सभी राजनैतिक दल, अभ्यर्थी और अन्य कोई दल, कोई भी व्यक्ति चलती हुई गाड़ियों, जैसे ट्रकों, टेम्पो, टेक्सियों, वेनों, तिपहिया, स्कूटरों, साइकिल, रिक्शा, आटोरिक्शा आदि और अन्य वाहनों में किसी भी प्रकार के लाउड स्पीकरों का प्रयोग करते हुए उन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन/ पहचान संख्या, अनुमति देने वाले प्राधिकारियों को सूचित करना होगी। ऐसी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन/ पहचान संबंधी विवरण प्राधिकारियों द्वारा स्वीकृत परमिटों पर भी दर्शाया जायेगा।       
किसी भी वाहन में उक्त लिखित परमिट के बिना लाउड स्पीकरों का प्रयोग होने पर लाउड स्पीकरों के साथ उससे संबंधित सभी उपकरणों एवं वाहन को जप्त कर लिया जायेगा। लाउड स्पीकरों के प्रयोग करने की अनुमति देने के लिए संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को जिला दंडाधिकारी द्वारा अधिकृत किया गया है। राजनैतिक दल, अभ्यर्थी और अन्य व्यक्ति स्थानीय पुलिस अधिकारियों को लिखित में उनके द्वारा प्राप्त परमिटों का, जो उन्होंने ऐसे किसी लाउड स्पीकर के मामले में उन्हें वाहनों का रजिस्ट्रेशन/ पहचान नम्बर संबंधित अधिकारियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के पास रजिस्टर्ड कराना अनिवार्य होगा।
लाउड स्पीकरों के प्रयोग के लिए परमिट स्वीकृत करना संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी का दायित्व होगा। इस संबंध में जारी निर्देशों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जायेगा और दांडिक कार्रवाई की जायेगी। उक्त आदेश राष्ट्रीय, सामाजिक समारोहों और धार्मिक उत्सवों के अवसर पर धार्मिक स्थानों तथा परिसरों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को जहां कि ऐसा उपयोग परम्परागत रूप से होता आ रहा है, जैसे मस्जिदों की अजानों मात्र और मंदिर की आरती मात्र के समय लागू नहीं होगा।

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news