
हिंदू संगठन में भारी आक्रोश, हिंदुओं की सरकार में हिंदु खतरे में : कन्हैया तिवारी
जबलपुर से आदर्श भाटिया की रिपोर्ट
सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036
जबलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एकत्रित होकर जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया तिवारी के द्वारा समस्त हिंदू समाज की ओर से देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहित पदाधिकारी मौजूद रहे । ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हिंदुओं की सरकार में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों धार्मिक मान बिंदुओं पर आघात होने से जब हिंदू संगठन व आम जनता इसका विरोध करती है तो शासन प्रशासन एक तरफा कार्रवाई करते हुए हिंदुओं के ऊपर ही कठोर कार्रवाई करते हुए उनको जेल भेज देती है
जिस हिंदू समाज एवं हिंदू संगठन में भारी आक्रोश है साथ ही कहा कि हिंदुओं की गौ माता एवं गोवंश की हत्या के कृत्य प्रदेश में जोरों पर है जिस पर रोक लगाई जाने की मांग की गई है।
