Friday, March 2, 2012

राजस्थान NRHM में घोटाला, घेरे में चिदंबरम के बेटे की कंपनी


जयपुर। उत्तर प्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन यानि NRHM में घोटाले के आरोप लगे हैं। राजस्थान में 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही कंपनी पर फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के घपले का आरोप लगा है। घेरे में जिगित्सा नाम की कंपनी है जिसे गृह मंत्री पी चिदंबरम और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री वायलयार रवि के बेटे चला रहे हैं। राजस्थान विधानसभा में भी इस मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्ष के बीजेपी नेताओं ने एंबुलेंस सेवा में अनियमित भुगतान पर सवाल उठाए।
सदन के उपनेता घनश्याम तिवाड़ी ने आरोप लगाया कि ये घोटाला उत्तर प्रदेश के एनआरएचएम की तर्ज पर किया गया है और इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए। दरअसल, राजस्थान में मरीजों को एंबुलेंस की सेवा बमुश्किल ही मिल पाती है, इसके विपरीत मरीजों के नाम पर बिल का मीटर तेजी से दौड़ रहा है। एंबुलेंस की एक ही ट्रिप में चार-चार मरीजों के नाम पर पैसे उठा लिए, कभी मेले में खड़ी एंबुलेंस ने ही मरीजों को लाने का दोहरा भुगतान भी उठा लिया, तो कभी फर्जी कॉल की एंट्री से भुगतान कर दिया गया। राजस्थान ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के रिकॉर्ड के सरकारी दस्तावेज कुछ यही कहानी कह रहे हैं।

राजस्थान NRHM में घोटाला, घेरे में चिदंबरम के बेटे की कंपनी

आरटीआई के जरिए हासिल दस्तावेजों में एनआरएचएम ने माना कि राजस्थान में एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही कंपनी जिगित्सा हेल्थकेयर ने एंबुलेंस के फर्जी बिल पेश कर पेमेंट लिया। सितंबर में ऐसी 50 एंबुलेंस का पैसा ले लिया गया जो दरअसल काम ही नहीं कर रही हैं। जांच में पाया गया कि जिकित्सा हेल्थकेयर ने एनआरएचएम में सितंबर में 55326 ट्रिप दिखाए, जबकि हकीकत में 37458 ट्रिप ही थे।




जिगित्सा हेल्थ केयर कंपनी केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री वायलयार रवि के बेटों की ओर से चलाई जा रही है। इस कंपनी को काम सौंपने से पहले टेंडर में जो शर्तें निर्धारित थीं उनमें बदलाव किया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन में नियम ये था कि तीस फीसदी एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ होंगी, लेकिन जिगित्सा को ठेके में एडवांस एंबुलेंस सेवा की शर्त हटा दी गई।
टेंडर में शर्त थी कि एक एंबुलेंस को 5 ट्रिप अनिवार्य रूप से करने होंगे और ऐसा नहीं करने पर जुर्माना देना होगा, लेकिन जिगित्सा की मांग पर 05 ट्रिप प्रतिदिन की शर्त हटा दी गई। उसकी जगह प्रतिदिन 30 किलोमीटर को एक ट्रिप माना गया। 45 किमी पर डेढ़ और 60 किलोमीटर गाड़ी चलने पर उसे दो ट्रिप मान लिया गया।
आरोप है कि रसूखदारों की फर्म होने की वजह से ही जुलाई 2010 से नवम्बर 2011 तक हर महीने हर एंबुलेंस पर 94 हजार 899 रुपए रुपये दिए गए। इसके हिसाब से 34 करोड़ 48 लाख 55 हजार 350 रुपए का भुगतान किया गया। आरोप ये भी है कि फर्म के कॉल सेंटर पर डॉक्टर नहीं होने के बावजूद भी एंबुलेंस के नर्सिंग स्टाफ को एक करोड़ 58 लाख रुपए का भुगतान किया गया जबकि कानून ये कहता है कि बगैर डॉक्टर की सलाह के कोई भी नर्सिंग कर्मी मरीज को दवाएं नहीं दे सकता।
इस धांधली को सामने लाने वाले एनआरएचएम के कंसलटेंट ललित कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल भी नहीं बढ़ाया गया। जिगित्सा हेल्थकेयर ने इनके खिलाफ स्वास्थ्य महकमे के प्रमुख सचिव से घूस मांगने की शिकायत कर दी, जिसके बाद सरकार ने त्रिपाठी के कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया। बिलों में गड़बड़ी को कंपनी भी मान रही है, लेकिन साथ ही सफाई दी कि एनआरएचएम की ओर से पेमेंट को लेकर परेशान किया जा रहा है।
जिगित्सा हेल्थकेयर के एमडी वी रवि के बेटे रवि कृष्णन हैं जबकि गृह मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कारि चिदंबरम कंपनी में निदेशक हैं। सवाल ये कि इन गड़बड़ियों की सजा क्या सिर्फ पेनाल्टी है? क्या अगर कद्दावर नेताओं के बेटों की जगह किसी और की कंपनी ये धांधली करती तो सरकार उसे से ही छोड़ देती? हालांकि जब गृह मंत्री पी चिदंबरम से इस संबंध में जवाब मांगा गया तो उन्होंने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, बीजेपी ने आरोप लगाया कि केंद्र ने जानते बूझते इस घपले को होने दिया।                

sabhar - ibn khabar  

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news