![]() |
आजादी की अलख जगाने वाले प्रथम स्वतंत्रता संग्राम अमर शहीद मंगल पांडे का अमूल्य योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा : पत्रकार एवं समाजसेवी विनय जी. डेविड |
अमर शहीद मंगल पांडेय की 196वीं जन्म जयंती पर संगोष्ठी
सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036
जबलपुर- मानव कल्याण जन क्रांति परिषद की अध्यक्ष डॉ गीता पांडेय एवम् संस्था के सदस्यों के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन विजय नगर एकता चौक जीरो डिग्री में किया गया1857 के प्रथम क्रांतिकारी अमर शहीद मंगल पांडेय की 196 वी जन्म जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण कर उनको याद किया गया.
डॉ गीता पांडेय ने बताया कि 1857 के प्रथम क्रांतिकारी अमर शहीद मंगल पांडेय ने अपने देश को आजाद कराया और पहली गोली चलाई थी ओर हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गये आज ऐसे वीर सपूत की जन्म जयंती पर सभी ने उनको याद किया उनके बलिदानो को भुलाया नहीं जा सकता
अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर पत्रकार एवं समाजसेवी विनय जी. डेविड ने कहा कि देश में आजादी की अलख जगाने वाले एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद मंगल पांडे का देश उनके अमूल्य योगदान के लिए सदैव उनका ऋणी रहेगा। देश में पराधीनता के विरुद्ध आपके संघर्ष की गाथाएं युग युगांतर तक आने वाली पीढ़ियों का देश सेवा के लिए मार्गदर्शन करती रहेंगी।
अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर, ब्रिटिश शासन के विरुद्ध 1857 की क्रांति का आगाज करने वाले मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण कर उनको याद किया गया। सभी सदस्य मौजूद रहे जिनमें पत्रकार एवं समाजसेवी विनय जी. डेविड, समाजसेवी संदीप गौर, कविता नामदेव, पत्रकार आदर्श भाटिया, राजेश पांडेय, भरत नामदेव, यशवंत कोस्टा, ज्योति दुबे, इंद्र कुमार कुशवाहा, पंकज मेहता, उषा पाटिल,रुद्र, लव कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे तत्पश्चात फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया और आभार प्रदर्शन कविता नामदेव ने किया .


No comments:
Post a Comment