![]() |
नगर निगम का सख्त वसूली अभियान : 28 करदाताओं पर कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई |
जबलपुर में बकाया कर वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार संभागवार एवं वार्डवार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
बार-बार सूचना देने के बावजूद कर जमा न करने वाले 28 करदाताओं के विरुद्ध कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई की गई।
कुर्क संपत्तियों की निर्धारित अवधि पश्चात वैधानिक प्रक्रिया के तहत नीलामी भी की जाएगी।
बल्देवबाग संभाग (संभाग क्रमांक 5)
सहिदाने करबला इमाम हुसैन मुतवल्ली गुलाम अहमद हुसैन मार्केट, कमानिया गेट पर ₹1,05,723 बकाया होने पर 10 दुकानों पर तालाबंदी।
कृष्ण तिवारी (₹65,723), विवेक जैन (₹15,000), तामिया (₹25,000) सहित अन्य से मौके पर वसूली।
भानतलैया संभाग (संभाग क्रमांक 8, खेरमाई वार्ड)
निम्न बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई —
रघुवीर प्रसाद – ₹1,40,911
कामता अग्रवाल – ₹4,46,221
धनुषधारी मंदिर – ₹59,383
मुरारी लाल – ₹35,653
इस्माइल खान – ₹39,494
कुंवर लाल – ₹1,93,987
अ. कुद्दूस – ₹1,02,015
संतोष – ₹2,11,869
सुषमा – ₹1,53,357
पार्वती – ₹83,647
केशरवानी पंच प्रदर्शन समाज – ₹2,25,914
सेकेण्डरी अनवर इस्लामिया – ₹2,75,425
जगदीश स्वामी ट्रस्ट – ₹2,70,350
कार्रवाई के दौरान संभागीय अधिकारी एवं राजस्व टीम पूरी तत्परता से उपस्थित रही।
व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए व्यापार लाइसेंस अनिवार्य है।
वर्ष 2026-27 हेतु लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
होली एवं मार्च माह में संभावित भीड़ को देखते हुए समय रहते नवीनीकरण कराने की अपील।
लाइसेंस बनवाने हेतु संपर्क करें — बाजार विभाग, लाइसेंस शाखा, जॉर्ज टाउन स्कूल, गोल बाजार।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में लाइसेंस न बनवाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कर भुगतान करें — शहर के विकास में सहभागी बनें।


No comments:
Post a Comment