![]() |
निगमायुक्त ने पेश की मानवीय संवेदना की मिसाल, बीमार जेठू वंशकार के जीवन में फिर लौटी मुस्कान |
सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036
जबलपुर। नगर निगम प्रशासन को अक्सर सख्त नियम-कायदों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन निगमायुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार ने अपनी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण से इस सोच को बदल कर रख दिया है। करिया पत्थर मरघटाई क्षेत्र के निवासी जेठू वंशकार एवं उनके परिवार के लिए निगमायुक्त किसी मसीहा से कम साबित नहीं हुए। उनकी तत्परता और उदारता से आज एक बीमार और बेबस परिवार के जीवन में फिर से खुशियां लौट आईं।
मौके पर बुलाई डॉक्टरों की टीम, इलाज की खुद संभाली कमान
जेठू वंशकार लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। निरीक्षण के दौरान जब यह स्थिति निगमायुक्त के संज्ञान में आई, तो उन्होंने बिना किसी देरी के मानवीय पहल करते हुए शासकीय चिकित्सक से संपर्क किया और बेहतर उपचार का आग्रह किया। निगमायुक्त के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम जेठू के घर पहुंची और तत्काल इलाज शुरू किया गया। इस दृश्य को देखकर परिजनों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की आंखें भी भावुक हो उठीं।
दफ्तर नहीं, द्वार तक पहुंची निगम की टीम—पेंशन हुई शुरू
इलाज के साथ-साथ निगमायुक्त ने परिवार की भविष्य की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा। उन्होंने उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन एवं उनकी टीम को निर्देशित कर जेठू वंशकार के घर भेजा। टीम ने मौके पर ही सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर रुकी हुई पेंशन को तत्काल बहाल कराया।
इस अवसर पर निगमायुक्त श्री अहिरवार ने कहा कि “निगम प्रशासन का असली उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना है। जेठू वंशकार के परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान ही हमारी पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।”


No comments:
Post a Comment