![]() |
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में 43वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर युवा अधिकारियों के उत्साह |
सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036
भोपाल : डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा को आज मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में 43वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर युवा अधिकारियों के उत्साह, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता को देखकर गर्व हुआ।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। सायबर अपराध, डिजिटल फ्रॉड, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, AI आधारित अपराध एवं डेटा सुरक्षा जैसी चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटने हेतु तकनीकी दक्षता और निरंतर स्किल अपग्रेड अनिवार्य है।
#Simhastha2028 सहित भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तकनीक-सक्षम, संवेदनशील एवं त्वरित निर्णय लेने वाले अधिकारी ही पुलिसिंग की नई पहचान होंगे।
पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण सेवा है, पीड़ितों की सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
सभी नवदीक्षित अधिकारियों को सफल एवं गौरवपूर्ण सेवा जीवन हेतु शुभकामनाएँ।


No comments:
Post a Comment