Friday, March 2, 2012

भटक गये हैं भूरिया

भोपाल // रवीन्द्र जैन
toc news internet channal

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस में अब प्रवक्ता केके मिश्रा को लेकर पार्टी अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के ज्ञान की चर्चा शुरू हो गई है। भूरिया ने मिश्रा को यह आरोप लगाकर पद से हटाया है कि उन्होंने भाजपा सरकार से बंगला लिया और अपनी सुरक्षा के लिए गनमेन लिया। केके मिश्रा पर आरोप लगाया गया है कि उनका शिवराज सरकार से कथित मेलजोल था। कांग्रेस अध्यक्ष ने जैसे ही मिश्रा को पद से हटाया, वैसे ही इस अवसरवादी पार्टी के कुछ छुटभैया नेता पुलिस मुख्यालय में केके मिश्रा को मिले गनमेन को हटवाने के लिए सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

यह राजनीति का सबसे बड़ा मजाक है कि जिन कांतिलाल भूरिया ने राज्य सरकार से भोपाल में बड़ा सा बंगला ले रखा है और भारी भरकम सुरक्षा ले रखी है वे ही अपनी पार्टी के एक सशक्त योद्धा के खिलाफ लड़ रहे हैं। अब भूरिया को कौन बताए कि प्रोफेसर कॉलोनी के जिस दक्षिण मुखी बंगले के एक कमरे में केके मिश्रा पिछले कई सालों से ठहरे हुए थे वह कांग्रेस के विधायक अश्विन जोशी को विधायक के रूप में मिला सरकारी आवास है न कि राज्य सरकार की केके मिश्रा को दी सौगात। जहां तक सुरक्षा के नाम पर गनमेन मिलने की बात है तो उसकी कहानी भी सुन लें। पचौरी के कार्यकाल में मिश्रा को टेलिफोन और पत्र के जरिए जान से मारने की धमकियां मिलीं थी तब स्वयं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक से केके मिश्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था। शिवराज के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय की खुफिया शाखा ने इन धमकियों का परीक्षण करने के बाद केके मिश्रा को सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया था।

केके मिश्रा लगभग सात साल पहले इंदौर से भोपाल आए थेे और उन्होंने इन सात सालों में कम से कम सात सौ ऐसे बयान सरकार के खिलाफ जारी किए जिससे राज्य सरकार स्वयं को असहाय महसूस करती रही। मिश्रा केवल बयानों तक ही सीमित नहीं थे। उन्होंने सूचना के अधिकार को हथियार बनाया और राज्य सरकार व प्रशासनिक मशीनरी के खिलाफ प्रमाणिक साक्ष्य एकत्रित करके लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू, न्यायालयों के भी दरवाजे खटखटा दिये। तय है कि लंबे समय से केके मिश्रा सत्ता के साकेत में बैठे लोगों के लिए सरदर्द बने हुए थे। ऐसे समय में जबकि कांग्रेस लगातार आठ वर्षों से विपक्ष में बैठी है। कांग्रेस के कई जाने पहचाने चेहरे सत्ता सुख से वंचित होने के बाद अपने घर की चार दीवारियों में कैद हैं तब उम्मीद की जाती है कांग्रेस की लड़ाई लडऩे वाले केके मिश्रा जैसे योद्धा का सम्मान किया जाएगा लेकिन जिस तरह केके मिश्रा को पद से हटाया गया है उससे कांग्रेस के तमाम नेताओं, कार्यकर्ताओं में हताशा ही उत्पन्न होगी।

कांतिलाल भूरिया को निकट से जानने वाले यह जानते हैं कि भूरिया घाघ राजनेता नहीं हैं। वे आसानी से लोगों पर भरोसा कर लेते हैं। केके मिश्रा के मामले में भी यही हुआ है। जब से भूरिया प्रदेश अध्यक्ष बने हैं उनके चारों ओर इंदौर के नेताओं, व्यवसायियों और अफसरों की चौकड़ी बन गई है। यह चौकड़ी भूरिया के पीए प्रवीण कक्कड़ के जरिए जो चाहती है सो कराती है। केके को हटवाने में इस चौकड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। भूरिया और मिश्रा के बीच मतभेद  की दीवार खड़ी करने का काम कई महीने से इंदौर, ग्वालियर एवं भोपाल में किया जाना था। इसमें कई पात्र अलग-अलग भूमिकाएं निभा रहे थे। यह कहानी लंबी है लेकिन

संक्षेप में बता दें कि षडय़ंत्र के तहत ग्वालियर के रिटायर्ड फौजी ने भूरिया की मौसी सास से शिकायत की कि केके मिश्रा इंदौर में एक पुलिस अफसर को ब्लेकमेल कर पैसे मांग रहे हैं। इस शिकायत के बाद केके मिश्रा ने भूरिया को दो टूक शब्दों में सफाई दी कि आरोप सिद्ध हो जाएं तो वह किसी भी बड़ी से बड़ी सजा के लिए तैयार हैं। इस दौरान केके मिश्रा ने झाबुआ में खनिज घोटाले को लेकर बयान जारी कर दिए। खनिज व्यवसाय से जुड़े लोग भूरिया के दर पर पहुंच गए और उन्होंने भी मिश्रा के खिलाफ आग उगलना शुरू कर दिया। इसी बीच भूरिया के पीए प्रवीण कक्कड़ के बेटे सलिल कक्कड़ को शराब फैक्टरी बनाने का लायसेंस मिलने की खबर मीडिया में सुर्खियां बना तो यह आरोप भी केके मिश्रा के सर मढ़ दिया गया। मजेदार बात यह है कि ग्वालियर के रिटायर्ड फौजी और भूरिया की मौसी सास ने मिश्रा पर लगाए गए आरोप स्वयं वापिस ले लिए हैं। भूरिया के पास इस बात के भी कोई प्रमाण नहीं हैं कि सलिल कक्कड़ के लायसेंस की खबर केके ने छपवाई थी। लेकिन फिर भी केके मिश्रा फिलहाल शहीद कर दिए गए हैं।

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news