Wednesday, November 30, 2016

382 लाख के घोटाले में घिरे शिवपुरी कलेक्टर!


विद्युतीकरण में गड़बड़ी का मामला के लिए चित्र परिणाम


TOC NEWS

आदिवासी किसानों को पंप देने एवं बस्तियों मेें विद्युतीकरण में गड़बड़ी का मामला 

भोपाल। प्रदेश में आदिवासी क्षेत्रों के विकास के पैसों को अफसरों द्वारा गैरकानूनी ढंग से ठिकाने लगाने के मामले आए दिन सामने आते हैं। इसी क्रम में शिवपुरी जिले में भी आदिवासी टोलों में कराए गए विद्युतीकरण एवं कृषक पंपों के वितरण में लाखों की गड़बड़ी सामने आई है।

जिसके लिए शिवपुरी के तत्कालीन कलेक्टर ने अगस्त-सितंबर 2015 में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर 382.70 लाख के 9 कार्य आदेश जारी किए थे। इस मामले में वित्तीय अनियमिता सामने आने के बाद आदिवासी विकास विभाग ने कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजा था। प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद राज्य शासन ने कार्रवाई के लिए प्रस्ताव आदिवासी विकास विभाग को लौटा दिया है।

शिवपुरी जिले में आदिवासी बस्तियों, मंजरों एवं टोलों का विद्युतीकरण एवं आदिवासी किसानों के पंपों का ऊर्जाकरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में 3.82 करोड़ के कार्य आदेश जारी किए गए। इसके लिए शिवपुरी के तत्कालीन कलेक्टर राजीव चंद्र दुबे ने दिनांक 11 अगस्त 2015 से 28 सितंबर 2015 तक निविदा की न्यूनतम दो एसडीआर से 19.9 प्रतिशत अधिक दर पर 9 कार्यों के स्वीकृति आदेश दिए थे। जो कि मप्र वित्तीय अधिकार अधिनियम के तहत वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।

क्योंकि कलेक्टर को न्यूनतम एसडीआर से 5 प्रतिशत अधिक तक की निविदाएं स्वीकार करने के अधिकार हैं। आदिवासी विकास विभाग ने जांच में पाया कि कलेक्टर ने अनाधिकृत रूप से निविदा स्वीकृत कर कार्य आदेश जारी किए थे। अब आदिवासी विकास विभाग के प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने शिवपुरी कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई संबंधी प्रस्ताव लौटा दिया है। जिसमें पूछा है कि जिस समय गड़बड़ी हुई थी, उस दौरान शिवपुरी में कलेक्टर कौन था। जो वित्तीय अनियमितता हुई है, उसमें कलेक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाना है।

अब आदिवासी विकास विभाग 25 नवंबर 2004 में जारी जीएडी के सर्कूलर अनुसार शिवपुरी कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव बना रहा है और विधि विभाग से भी अभिमत लेने की तैयारी है। यहां बता दें कि शिवपुरी में जिस समय इस तरह की गड़बड़ी सामने आई थी, उस समय राजीव चंद्र दुबे कलेक्टर थे। वे वर्तमान में मंत्रालय में परिवहन विभाग के अपर सचिव हैं। मैं ऑफिस में फाइल देखकर ही कुछ बता पाउंगा, ऐसे में मुझे एक दम तो कुछ याद नहीं है कि शिवपुरी कलेक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी है।
अशोक शाह, प्रमुख सचिव, आदिम जाति कल्याण विभाग

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news