Monday, March 5, 2012

हत्यारा कौन-कौन -ध्रुव के प्रेम त्रिकोण की भेंट चढ़ी शहला!

बीजेपी विधायक ध्रुव के प्रेम त्रिकोण की भेंट चढ़ी शहला!
शेहला हत्याकांड : हत्यारा कौन-कौन
जाहिदा परवेज, ध्रुव नारायण सिंह, सबा फारुकी, साकिब डेंजर

विनय जी. डेविड की रिपोर्ट 
toc news internet channal

जाहिदा परवेज

शेहला मसूद 
शेहला मसूद मर्डर कांड में जाहिदा परवेज की सहेली सबा फारुकी की गिरफ्तारी और डायरी मिलने के बाद गुत्थियां सुलझने लगी हैं। इस डायरी में जाहिदा ने खुद लिखा है कि वह बीजेपी विधायक ध्रुव नारायण सिंह से बेइंतहा प्यार करती थी और उनके साथ शेहला मसूद की नजदीकियों से अजिज आकर उसे अपने रास्ते से हटा दिया। सीबीआई के अनुसार, जाहिदा की सहेली सबा को हत्या की पूरी साजिश का पता था। जाहिदा की डायरी में उसने सबा के साथ शेहला की हत्या का जश्न मनाने की बात लिखी है। कहा जा रहा है ध्रुव की मोहब्बत में डूबी जाहिदा परवेज को उनकी शहला से करीबी बर्दाश्त नहीं हुई. जाहिदा ने शहला को रास्ते से हटाने की ठानी और उसकी हत्या करवा दी.
शेहला मसूद,ध्रुव नारायण सिंह, जाहिदा परवेज

शेहला मसूद मर्डर कांड में जाहिदा परवेज की सहेली सबा फारुकी की गिरफ्तारी और डायरी मिलने के बाद गुत्थियां सुलझने लगी हैं। इस डायरी में जाहिदा ने खुद लिखा है कि वह बीजेपी विधायक ध्रुव नारायण सिंह से बेइंतहा प्यार करती थी और उनके साथ शेहला मसूद की नजदीकियों से अजिज आकर उसे अपने रास्ते से हटा दिया। सीबीआई के अनुसार, जाहिदा की सहेली सबा को हत्या की पूरी साजिश का पता था। जाहिदा की डायरी में उसने सबा के साथ शेहला की हत्या का जश्न मनाने की बात लिखी है। जांच एजेंसी को जाहिदा की डायरी से कत्ल की कडिय़ां जोडऩे में खासी मदद मिली है। जाहिदा को बीजेपी विधायक ध्रुव नारायण सिंह का शेहला से मिलना-जुलना बिलकुल पसंद नहीं था। यहां तक कि उसने अपने पति के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी को विधायक की जासूसी पर लगा दिया था।

वह ध्रुव नारायण सिंह के मोबाइल का ड्यूप्लिकेट बिल निकलवाकर देखती थी कि उन्होंने शेहला से कब-कब और कितनी देर बात की। दरअसल, शेहला और ध्रुव नारायण सिंह की नजदीकियां रोकने में नाकाम रहने के बाद जाहिदा ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया था। इसके लिए उसने शाकिब अली डेंजर का इस्तेमाल किया। इसके लिए उसने डेंजर के साथ अंतरंग संबंध बनाने से भी परहेज नहीं किया। डायरी में जाहिदा लिखती है कि मैं बहुत परेशान थी, अली ने मुझे करीब 11.15 बजे फोन करके कहा, मुबारक हो, घर के बाहर ही काम हो गया। इसके बाद जाहिदा ने सबा के साथ मिलकर शेहला की मौत का जश्न भी मनाया। जाहिदा ने साकिब के मार्फत दो लाख रुपये का पेमेंट भी किया था। सीबीआई अब ध्रुव नारायण सिंह से पूछताछ की तैयारी कर रही है। जाहिदा के दफ्तर में ध्रुव नारायण सिंह का वर्ष 2007 से ही आना-जाना था। वे काफी करीब आ चुके थे। जाहिदा ने डायरी में इस बात को कबूला है कि वह ध्रुव के लिए पागल थी। उसे शक था कि ध्रुव के शेहला समेत कुछ दूसरी महिलाओं से भी रिश्ते हैं। उसने डायरी में लिखा है कि एक बार उसने और सबा ने अपनी कार से ध्रुव का पीछा किया। डायरी के अनुसार, बीजेपी विधायक आधे घंटे तक शेहला के घर रुके थे।

जाहिदा ने अपनी डायरी में लिखा है... 

'आज उसने मेरे से बात नहीं की है। ...ध्रुव ने आज आधा घंटा किससे बात की? ध्रुव ने आज शेहला से बात की, मुझसे नहीं। ...मैं या तो खुदकशी कर लूंगी या शेहला को खत्म कर दूंगी।
शेहला की हत्या से एक दिन पहले लिखा... 
'ध्रुव ने मुझसे दो-तीन दिन से बात नहीं की, लेकिन शेहला से आधे घंटा बात की।
हत्या से पहले लिखा... 
'मैं मानसिक दबाव में हूं।
16 अगस्त को हत्या के बाद लिखा है.. '
... और इंतकाम पूरा हुआ। वाह...मैंने गोली की आवाज सुनी....

डायरी में शेरो शायरी.. 
मोम के मरहम पिघलने पर पतंगे के दिल जलते हैं, प्यार में सोच कर देखो दोस्तों पतझड़ में पेड़ लगते हैं। जानते हैं फिर भी अंजान बनते हैं और हमसे सब कुछ पूछते हैं। सीबीआई के अनुसार, मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष रहते हुए ध्रुव नारायण सिंह जाहिदा परवेज को निगम में डिजाइनिंग के ठेके दिलवाते थे। ध्रुव के दबाव में ही जाहिदा का आर्किटेक्ट के रूप में रजिस्ट्रेशन किया गया, जबकि वह आर्किटेक्ट नहीं थी। जाहिदा को इस बात की आशंका थी कि अगर उसकी विधायक से दूरियां बन गईं तो उनके रसूख से मिलने वाले ठेके नहीं मिल पाएंगे।

हत्या के लिए की थी शाकिब से दोस्ती 
शाकिब डेंजर से जाहिदा की दोस्ती मई 2011 में एक पेमेंट के सिलसिले में हुई। उसने जाहिदा से वादा किया कि वह भाड़े के हत्यारों से शेहला को ठिकाने लगा देगा। सीबीआई को दोनों के बीच करीब 100 एसएमएस और कई अहम कॉल रिकॉर्ड के सबूत मिले हैं। शाकिब ने इस काम का ठेका कानपुर के नामी बदमाश इरफान को दिया। इरफान ने शानू ओलंगा और सलीम के साथ मिलकर शेहला को ठिकाने लगा दिया। शाकिब को इस काम के लिए जाहिदा ने 2 लाख रुपये दिए।

हत्या में उपयोग की गई बाइक बरामद 
शेहला की हत्या में जिस बाइक का उपयोग किया गया था, उसे सीबीआई ने बरामद कर लिया है। वह बाइक जाहिदा के घर के पास मिली है। उसका नंबर एमपी 04 एनयू 7224 है। बाइक लूट की बताई जा रही है। लूटने के बाद उस पर रंगरोगन कर उसका उपयोग हत्या में किया गया था। बाइक लूटने का काम एक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों ने किया था। अभी यह पुष्टि नहीं हो रही है कि बाइक में असली नंबर है या उसे बदला गया है। अधिकारियों का कहना है कि बाइक के इंजन नंबर के आधार पर परिवहन कार्यालय से इसकी पुष्टि की जाएगी।

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news