Sunday, March 1, 2026

स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज फूट-फूटकर रोए, डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप


स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज फूट-फूटकर रोए, डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप


सभी जिले एवं तहसीलों में ब्यूरो संवाददाताओं की आवश्यकता है हमसे  (https://timesofcrime.com/ ) जुड़ने के लिए संपर्क करें : 9893221036 

  • डिप्टी सीएम के नाम पर धमकी और बटुकों को जान का खतरा...फफक-फफक कर राेते हुए आशुतोष महाराज ने किए ये बड़े दावे
  • फूट-फूटकर रोए शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी, डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

शामली के आशुतोष ब्रह्मचारी ने न्याय प्रणाली और पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि एकतरफा स्टे देकर उन्हें डराया जा रहा है और उनके छोटे-छोटे बटुकों की जान को खतरा है. रसूखदारों के दबाव में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे उनका विश्वास टूट चुका है.

स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. हमारे सहयोगी आज तक से बातचीत में उन्होंने ये बात कही. इस दौरान आशुतोष महाराज ने कहा कि जिस तरह से अदालत में उन्हें बिना सुने दूसरे पक्ष को राहत दी गई है इससे उनका कानून से भरोसा उठ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके आश्रम के छोटे बच्चों यानी बटुकों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने रोते हुए कई और भी चौंकाने वाले दावे किए.

रात के अंधेरे में सूचना और अदालती कार्यवाही पर सवाल

बातचीत के दौरान आशुतोष महाराज का कहना है कि उनके पास न तो कोई बड़ा वकील है और न ही संसाधन. उन्हें रात में खबर मिलती है कि अगली सुबह हाई कोर्ट में सुनवाई है. इतनी जल्दी शामली से अदालत पहुंचना उनके लिए मुमकिन नहीं था. उनका आरोप है कि अदालत ने उनका पक्ष सुने बिना ही फैसला सुरक्षित रख लिया. आशुतोष के अनुसार जिला न्यायालय में उन्होंने खुद अपनी लड़ाई लड़ी थी, लेकिन उच्च स्तर पर उनकी बात अनसुनी कर दी गई.

डिप्टी सीएम के नाम पर धमकी और सुरक्षा का अभाव

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब महाराज जी ने बताया कि उन्हें डिप्टी सीएम के दफ्तर के नाम से भी धमकियां मिल रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही है और उन्हें उठाने की बात कही जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उन्हें एक सिपाही तक की सुरक्षा मुहैया नहीं करा रहा है, जबकि दूसरे पक्ष को हर तरह की राहत मिल रही है.

छोटे बटुकों की सुरक्षा और आश्रम में डर का माहौल

महाराज जी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके आश्रम के छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह डरे हुए हैं. टीवी पर दूसरे पक्ष को जश्न मनाते देख इन बच्चों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. उनका दावा है कि उन्होंने पहले भी मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके विपरीत, दूसरे पक्ष की छोटी सी शिकायत पर तुरंत गिरफ्तारियां हो जाती हैं.

रसूखदारों के सामने बेबस हुए आशुतोष ब्रह्मचारी

आशुतोष महाराज का सीधा आरोप है कि उनके विरोधियों के पास पैसा, बड़े वकील और राजनीतिक रसूख है. उन्होंने कहा कि उनके पास साक्ष्य हैं कि कुछ रसूखदार लोग आश्रमों में अनैतिक काम करते थे, जिसके खिलाफ आवाज उठाने पर अब उन्हें दबाया जा रहा है. उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो उनके पास जान बचाने का कोई रास्ता नहीं बचेगा.

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news