Wednesday, September 20, 2017

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की हत्या -पत्रकार फरीद शेख के विरुद्ध दर्ज एफआईआर से पत्रकारों नाराज

TOC NEWS
ज्ञापन सौंप एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

खरगोन। दो माह पहले ही पदस्थ हुई सीएमएचओ डॉ. वंदना खरे द्वारा पत्रकार फरीद शेख और एक अन्य पत्रकार के खिलाफ दर्ज की गई पुलिस रिपोर्ट को लेकर तरह-तरह के सवाल खडे होने लगे है। स्थानीय प्रेस क्लब ने यहां तक ऐलान किया कि सही जांच कर पुलिस रिपोर्ट वापस नहीं ली जाती है तो शासकीय खबरों का बहिष्कार कर सांकेतिक धरना देकर क्रमिक हड़ताल की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 19 सिंतबर को इलेक्ट्रानिक मीडिया के संवाददाता फरीद शेख स्वास्थ्य सेवाओं जैसे गंभीर मसले को लेकर उनकी बाईट ले रहे थे। 

इसी दौरान आक्रोशित सीएमएचओ डॉ. वंदना खरे ने उनके खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवा दिया। इस गंभीर मुद्दे पर पत्रकारों का आरोप है कि केवल एक पक्ष की सुनवाई कर अधिमान्य पत्रकार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है इतना ही नहीं एससी/एसटी एक्ट के तहत संबंधित पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई एकतरफा कार्रवाई से उद्वेलित होकर आक्रोशित पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा शासन के अधिमान्य पत्रकार होने की अवहेलना करते हुए एकतरफा कार्रवाई की गई। 

पुलिस उप महानिरीक्षक कर सकते है जांच के बाद कार्रवाई 
इलेक्ट्रानिक मीडिया से ताल्लुक रखने वाले फरीद शेख के खिलाफ अधिमान्य पत्रकार होने की नियमों की अनदेखी कर स्थानीय पुलिस द्वारा पूर्णरूप से उपेक्षा की गई है। मप्र शासन, गृह मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी पत्र क्रमांक एफ/12-34/2009/ बी-1 भोपाल दिनांक 6 जनवरी 2010 में उल्लेख किया गया है कि किसी भी पत्रकार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने के पूर्व दंड प्रक्रिया सहिता की धारा 154 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए। अपराध पंजीयन के पूर्व प्रकरणों की निष्पक्ष जांच पुलिस अधीक्षक अथवा पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा की जाए। लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा तमाम नियमों की अनदेखी कर सीएमएचओ पद पर पदस्थ डॉ. वंदना खरे द्वारा दुर्भावनावश की गई रिपोर्ट पर एकतरफा कार्रवाई की गई है। देखा जाएं तो प्रदेश सहित समूचे देशभर में पत्रकारों के खिलाफ अत्याचार के मामले तेजी से बढ़ रहे है। हाल ही के दिनों में बैंगलोर की प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभावान पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

प्रभारी मंत्री ने भी किया समर्थन 
जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने आए प्रभारी मंत्री और शिक्षा मंत्री विजय शाह ने भी डॉ. वंदना खरे की बात का समर्थन कर पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया जबकि विजय शाह ने एक पक्ष की बात ध्यान में रखकर इस बात का समर्थन किया है। प्रभारी मंत्री पद पर बैठे विजय शाह को इतना ज्ञान नहीं था कि  अधिमान्य पत्रकार के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं हो सकती जब तक पुलिस उप महानिरीक्षक, एसपी स्तर के अधिकारी जब तक निष्पक्ष जांच नहीं कर लेते अधिमान्य पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। 

पत्रकारो ने दी चेतावनी 
पत्रकार शेख के खिलाफ की गई उक्त कार्रवाई को लेकर जिलेभर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। पत्रकारों ने ज्ञापन सौपते हुए एकतरफा की गई कार्रवाई को वापस लिए जाने की मांग की है। स्थानीय प्रेसक्लब द्वारा साफतौर पर कहा गया है कि यदि शासन स्तर पर पत्रकारों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई होती रही तो जिला प्रशासन की खबरों का बहिष्कार किया जाएगा यहां तक कि क्रमिक हडताल की चेतावनी दी गई है। 

उक्त समूचे मामले में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नितेष गोस्वामी, प्रवीण पाल, शशिकांत शर्मा, यादवेन्द्रसिंह, आशुतोष पुरोहित, सुनील शर्मा, ममताराम पाटूद, हेमंत जाट, नरेन्द्र भटोरे, ओमप्रकाश रामणेकर, तेजकुमार बर्वे, राकेश जायसवाल, सदाशिव वर्मा, पूर्णा ठाकुर, संजय पाराशर, मुकेश ठक्कर, हबीब आजाद खान, प्रदीप पाराशर,चन्द्रशेखर कर्मा ,राजु यादव, आसिफ खान, ब्रजेश राठौड, विशाल छटिये, अश्विन गोस्वामी, करणसिंह चौहान, सुरेश चंदेल, संदीप ठक्कर, तरूण सोनी, उमेश रेवलिया, राजेन्द्र गुप्ता, मनीष मंडाहर, नीरज भावसार, आवेश परसाई, अजय तिवारी, कांतिलाल कर्मा, रोहित भावसार, शुभम बगलाने, शकील खान, साजिद खान, विष्णुप्रसाद वाघे, त्रिलोक रामणेकर, रियाजुदीन शेख, अबरार शेख, नाजीम शेख, विजय कोचले आदि पत्रकारों ने एडीशनल एसपी अंतरसिंह कनेश का ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। 

पत्रकारों ने इस विषय पर भी एएसपी का ध्यान आकृष्ट कराया कि कलेक्टे्रट परिसर और विवेकानंद सभागृह के बाहर लगे सीसीटीवी केमरे और बाईट लेने के दौरान फरीद शेख द्वारा बनाये गए विडियो की जाच कर करवाई की जाये एवं जो एससीएसटी एक्ट की धाराये लगाई गई है उन्हें हटाया जाये। एएसपी ने पत्रकारों का पक्ष गंभीरता से सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि जांच कर धाराएं हटाने का प्रयास किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news