![]() |
खेल और युवा कल्याण विभाग जबलपुर ने निकाली तिरंगा यात्रा |
जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अर्न्तगत मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में विशाल तिरंगा यात्रा जबलपुर खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा निकाली गई ।
यात्रा का शुभारम्भ रानीताल स्टेडियम से खेल अधिकारी आशीष पाण्डेय द्वारा किया गया । इस यात्रा में शामिल साई प्रशासक दुर्गेश नंदिनी, डी के विद्यार्थी सचिव मध्य प्रदेश फेंसिंग/आर्चरी, शानू यादव म.प्र. कब्बड्डी, शिक्षा विभाग से मधुमिता हाजरा खेल अधिकारी एवं शिक्षा विभाग, पीटीआई और खेल विभाग श्रीमती नीतू सिंह श्री गौरव सिघिया, शबा सिद्विकी, दुर्गेश पटेल, मनीष यादव, स्वर्ण सिंह परमजीत सिंह, अनुराग चौबे, विनय विकास, पूजा , गोल्डी, आशा तिवारी अशोक यादव, सुनीता यादव , बल्ली सोनकर एवं विभिन्न खेलो कब्बड्डी , बॉक्सिंग, हॉकी, क्रिकेट, आर्चरी, खो-खो, साई खिलाडियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
- आशीष पाण्डेय, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी
तिरंगा यात्रा में शामिल खेल आधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडियों एवं समस्त का आभार जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी आशीष पाण्डेय द्वारा व्यक्त किया गया है।

तिरंगा यात्रा रानीताल से प्रारम्भ होकर शहीद स्मारक, मालवीय चौक, यातायात थाने के सामने रानीताल चौक होते हुए रानीताल स्टेडियम में समाप्त हुआ |


No comments:
Post a Comment