Thursday, August 26, 2010

रिश्वतखोर करोड़पति इंजीनियर गया जेल

ब्यूरो प्रमुख // संजय लिखितकर ( रायपुर // टाइम्स ऑफ क्राइम)
ब्यूरों प्रमुख से सम्पर्क : 94072 82226
एंटी करप्शन ब्यूरो ने कल ग्रामीण यांत्रिकी विभाग में पदस्थ कार्यपालन यंत्री और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। रिश्वतकांड में गिरफ्तार हुए कार्यपालन यंत्री को एसीबी ने जांच के दायरे में लिया और दो दिनों के भीतर उनके अनुपातहीन सम्पत्ति का पता लगाकर न्यायालय में पेश कर दिया। न्यायालय ने भ्रष्टाचार में संलिप्त कार्यपालन यंत्री व कम्प्यूटर ऑपरेटर की जमानत याचिका को खारिज कर दोनों को जेल दाखिल किए जाने का आदेश जारी कर दिया। विदित है कि गिरोधपुरी में मेला पार्किंग मैदान बनाने का ठेका लेने वाले बिलईगढ़ के ठेकेदार सूर्यकुमार सिंह से 2 लाख 15 हजार रुपए का बिल पास करने 10 हजार रुपए की मांग की थी। सूर्यकुमार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। इसके बाद आज सूर्यकुमार रिश्वत की रकम लेकर रायपुर स्थित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यपालन यंत्री ने उक्त रकम अपने कम्प्यूटर आपरेटर को दे देने के लिए कहा। कम्प्यूटर आपरेटर को रुपए देने के तत्काल बाद आसपास मौजूद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वहां दबिश दी और रिश्वत की रकम बरामद की। इसके बाद शाम ब्यूरो के पुलिस उप अधीक्षक मनोज खिलारी के नेतृत्व में एक टीम ने कार्यपालन यंत्री घनश्याम सिंह देवांगन के लुचकीपारा तालाब के सामने मोतीपारा स्थित निवास में छापामार कार्रवाई की गई। आज पूरी जांच-पड़ताल के बाद पुलिस महानिरीक्षक एसीबी दुर्गेश माधव अवस्थी ने बताया कि कार्यपालन यंत्री देवांगन ने सेवाकाल के दौरान घूसखोरी करते हुए करोड़ों रुपए अर्जित किया है। आज पूरी जांच के बाद लुचकीपारा दुर्ग में 50 लाख कीमती दो आलीशान मकान, घर में विलासिता के सामान कीमत 10 लाख रुपए, 250 ग्राम सोने व 1 किलो चांदी के आभूषण कीमत 3 लाख 60 हजार, नगद 1 लाख 36 हजार, इलाहाबाद बैंक में फिक्स डिपाजिट 1.68 लाख, इलाहाबाद बैंक दुर्ग लॉकर में 650 ग्राम सोने के जेवरात 8.93 लाख, 625 ग्राम चांदी के जेवरात 11600, आरोपी व पत्नी, बच्चों के नाम पर दुर्ग व रायपुर में कुल 14 खातों में 9 लाख, कबीरनगर में मकान 15 लाख, एनएससी 3 लाख, एलआईसी 4 लाख, पीपीएफ 55 हजार, व एक बाइक 45 हजार। इस तरह से कुल 1 करोड़ 7 लाख 68 हजार 600 रुपए की कुल सम्पत्ति का खुलासा आज किया गया है। आरोपी कार्यपालन यंत्री देवांगन व कम्प्यूटर ऑपरेटर को एसीबी ने न्यायालय में पेश किया था। दोनों ने वकील के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल किया था, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया और दोनों को तत्काल न्यायिक हिरासत में लिए जाने का फरमान जारी कर दिया।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news