Friday, August 27, 2010

पंचायत सचिव की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा

फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर किया उच्च न्यायालय को गुमराह
ब्यूरो प्रमुख// सवित्री लोधी (अशोक नगर // टाइम्स ऑफ क्राइम)
ब्यूरो प्रमुख से सम्पर्क 98262 ८५५८१
अशोक नगर। जिला मुख्यालय से 15 कि.मी. दूर वाबूपुर पंचायत में पंचायत सचिव की नियुक्ति शासन के नियमानुसार जनपद पंचायत ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 86/2 के अंतर्गत कर दी गई थी, लेकिन पंचायत के तात्कालीन सरपंच एवं कुछ दबंग साथियों के द्वारा उक्त नियुक्ति के खिलाफ अभियान चलाकर अपने किसी करीबी को नियुक्त कराने के लिये फर्जीबाड़ा कर नियुक्त पंचायत सचिव को पद से प्रथक करने का अथक प्रयास कर माननीय उच्च न्यायालय को गुमराह किया जा रहा हैं। वाक्या इस प्रकार हैं वावूपुर पंचायत के तात्कालीन सचिव चंद्रपाल सिंह पुत्र रणवीर सिंह ने हमारे संवादाता को बताया कि हमारी पंचायत में पंचायत सचिव की भर्ती के लिये एक विज्ञप्ति का प्रकाशन तत्कालीन सरपंच कल्लू आदिवासी द्वारा कराया गया था जिसमें उक्त पद की भर्ती के लिये 6 आवेदन देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अरूण कुमार, रणवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, सुमत कुमार प्राप्त हुये थे। इस नियुक्ति के संंबंध में ग्राम पंचायत ने दिनांक 1.2.07 को पंचायत की बैठक रखी थी, जिसमें प्रस्ताव ठहराव पारित कर बहुमत के आधार पर अरूण कुमार उर्फ चंद्र पाल सिंह की नियुक्ति पंचायत सचिव के पद पर की गई थी। अन्य आवेदको ने उक्त पद के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय में पिटीशन दायर कर दी, जिसके संज्ञान में माननीय न्यायालय द्वारा पंचायत सचिव की नियुक्ति को बहुमत के आधार पर करना अवैध ठहराया गया, जिसे निरस्त करते हुये मेरिट के आधार पर नियुक्त करने का आदेश दिया। मगर जब पंचायत सचिव की नियुक्ति माननीय न्यायालय द्वारा आदेशित प्रक्रिया के द्वारा की गई तो सभी आवेदकों में से चंद्रपाल सिंह पुत्र रणवीर ङ्क्षसह यादव के अंक सर्वाधिक निकले, लेकिन पंचायत में कोरम के अभाव में मीटिंग ना होने के कारण चंद्रपाल सिंह को नियुक्ति से वंचित करने का प्रयास किया गया। मगर जनपद पंचायत अशोकनगर ने पंचायती राज अधिनियम की धारा 86/2 के अंतर्गत आवेदक चंद्रपाल सिंह पुत्र रणवीर सिंह को ग्राम पंचायत वावूपुर का पंचायत सचिव नियुक्त करने का आदेश कर दिया, लेकिन एक आवेदक रणवीर सिंह जिसने उक्त नियुक्ति में अपना आवेदन दिया था, ने तात्कालीन सरपंच कल्लू आदिवासी एवं गांव के ही कुछ दबंग लोगों के साथ मिलकर नियुक्त पंचायत सचिव के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर पद से पृथक कराने का अथक प्रयास कर रहे हैं। नियुक्त पंचायत सचिव चंद्रपाल सिंह ने आगे बताया कि जिस समय यह भर्ती प्रक्रिया हुई थी उस समय कुल छह आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें रणवीर सिंह संधू की पत्नि अमनदीप कौर का आवेदन नहीं आया था, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया 29.01.07 में हुई थी, और रणवीर सिंह की शादी 27.04.08 हुई हैं। और उस समय अमनदीप कौर का नाम गांव की मतदाता सूची में दर्ज नहीं था, लेकिन अमनदीप कौर और उसके पति रणवीर सिंह संधू ने उक्त नियुक्ति के खिलाफ फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर माननीय उच्च न्यायालय में पीटीशन दायर कर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा हैं। पंचायत सचिव चंद्रपाल सिंह ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से अपील की हैं कि तात्कालीन सरपंच कल्लू आदिवासी, अमनदीप कौर, रणवीर सिंह संधू, मंजीत ङ्क्षसह संधू के खिलाफ प्रकरण दर्ज करें। जिससे इन लोगों को अपने द्वारा न्यायालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर गुमराह करने की सजा मिल सकें और मुझे पंचायत सचिव के पद पर कार्य करने का मौका मिल सके।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news