Thursday, October 20, 2016

नायडू के बयान का अर्थ तलाशते लोग ?

अवधेश पुरोहित // Toc News
भोपाल । पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल के सदस्य और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परम मित्र और सहयोगी केन्द्रीय मंत्री वेंकेया नायडू के द्वारा उस समय जबकि मध्यप्रदेश की राजनीति में सबकुछ शांत चल रहा था ऐसे में नायडू का यह बयान की कुछ लोग नहीं चाहते थे कि शिवराज मुख्यमंत्री  बनें के मायने तलाशने में लोग लगे हुए हैं। मजे की बात यह है कि इन्हीं नायडू सहित भाजपा के केन्द्रीय नेता जिनमें अनंत कुमार, मुख्तार अब्बास नकवी और नरेन्द्र तोमर सहित भाजपा के लोहपुरुष कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी ने लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर इन्हीं शिवराज सिंह चौहान को उतारने का प्रयास किया था,

जिसका खामियाजा आज तक मध्यप्रदेश को भोगना पड़ रहा है, कल तक शिवराज को प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाने वाले यह नेता जो आज नरेन्द्र मोदी के मंत्रीमण्डल में शामिल हैं वही नेता मध्यप्रदेश में शिवराज के समर्थक की भूमिका अपनाते हुए राज्य की कई योजनाओं में अपने चहेतों को काम दिलाया तो वहीं इस समय शायद ही प्रदेश में ऐसी कोई योजना नहीं होगी जिसमें नायडू की समर्थक कंपनियां और सुषमा स्वराज के वेल्लारी के हीरो रेड्डी बंधुओं की कंपनियां काम न कर रही हों मजे की बात तो यह है कि नायडू सहित केन्द्रीय नेताओं ने शिवराज की तारीफ कर प्रदेश का जितना दोहन किया यदि उसकी ठीक से जांच कराई जाए तो जितने भी काम इन नेताओं की निर्माण एजेंसियों द्वारा इस प्रदेश में कराया गया

 उसमें कहीं न कहीं कोई गड़बड़झाला जरूर सामने आएगा, यह वही नायडू हैं जिनके चहेतों की एक कम्पनी के कारण शिवराज मंत्रीमण्डल के एक मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाये गये, लेकिन मध्यप्रदेश की राजनीति में जब सबकुछ सामान्य स्थिति में था और ऐसे में नायडू द्वारा यह कहना कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि शिवराज मुख्यमंत्री बने उनके वर्षों बाद इस तरह के रहस्योदघाटन के बाद सवाल यह उठता है कि क्या राजनीति से जुड़ा हर जानकार यह नहीं जानता कि शिवराज को मुख्यमंत्री ना बनाने का विरोध करने वाले नेताओं और विधायकों में मुख्यमंत्री के समर्थक शामिल थे तो वहीं केन्द्रीय नेताओं की एक टीम जिसमें नायडू, जेटली सहित तमाम नेताओं दिल्ली से ही अपना मन बनाकर शिवराज को मुख्यमंत्री बनाने की पहल में लगे हुए थे और इन सब नेताओं की इस मुहिम का विरोध उमा भारती सहित उनके समर्थक, विधायक और नेता कर रहे थे

, यही नहीं जब इन सभी नेताओं की इस मंशा का खुलासा हो गया कि आखिरकार वह यह तय करके आए हैं कि शिवराज को मुख्यमंत्री बनाना है तो अपनी आदत के अनुसार उमा भारती आग बबूला हो गई और दीनदयाल परिसर से बाहर निकलकर एमपी नगर के चौराहे पर स्थित अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष आकर उन्होंने इन नेताओं की नीति का विरोध करते हुए राम रोटी यात्रा भोपाल से लेकर अयोध्या तक करने की घोषणा कर दी। लेकिन वर्षों बाद नायडू ने ऐसा क्या रहस्य उजागर किया जिसमें कुछ नया था। हाँ, यह जरूर है कि वर्षों पुराने जख्म जरूर उन उमा समर्थक विधायकों और नेताओं के हरे जरूर कर दिये।

 तो वहीं उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम नायडू ने किया हालांकि उनकी यह कोशिश किसके इशारे पर थी और क्यों इस तरह का नायडू से बयान दिलाया गया, जबकि यह सर्वविदित है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हीं उमा समर्थक कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री हैं, उन्होंने भी पिछले दिनों लोकप्रियता और लोकनीति को लेकर उनका एक बयान आया जो चर्चाओं में है और इसका जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल साँची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित धर्म और राज्य व्यवस्था पर तीन दिवसीय धर्म-धम्म सम्मेलन के दौरान अपने भाषणों में कहा कि सबका सुख और सबका कल्याण हो, यही लोकनीति है, लोकनीति ऐसी होनी चाहिए जो इन लक्ष्यों की पूर्ति कर सके।

यह सर्वविदित है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यंमत्री बनाने वाले उन भाजपा के केन्द्रीय नेताओं जिनमें नायडू भी शामिल हैं इसके बाद इस प्रदेश से शिवराज को मुख्यमंत्री बनाने के एवज में जहाँ मौका लग वहाँ से एक-एक पाई वसूल की फिर चाहे वह अपने समर्थक निर्माण एजेंसियों के माध्यम से यही नहीं इन राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश के उन पत्रकारों के हिस्से का बजट की भारी भरकम धनराशि अपने समर्थकों की पत्र-पत्रिकाओं को करोड़ों रुपये के विज्ञापन मध्यप्रदेश से दिलवाकर प्रदेश के पत्रकारों के हकों को छीनने का भी काम किया।

 राजनीतिक क्षेत्र में यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मोदी के बराबरी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनाने क ी लालसा पैदा करने वाले इन केन्द्रीय नेताओं में ऐसा कुछ न कुछ  खदक रहा है जो शिवराज को प्रगति की ओर अग्रेषित करने का भी हो सकता है, खैर नायडू के असमय आये इस तरह के बयान के मायने तलाशने में लोग लगे हुए हैं और अपने-अपने तरीके से उनके इस बयान के मायने तलाश रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news